Friday, Sep 4 2026 | Time 23:27 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


महादलित, दलित, पिछड़े एवं अति पिछड़े सहित सभी वर्गों के कल्याण तथा उनके जीवन में समृद्धि लाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है :-सम्राट चौधरी

पटना, 15 अगस्त (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना जिला अंतर्गत धनरुआ प्रखंड के नदवाँ पंचायत स्थित ग्राम नदवाँ के महादलित टोला में आयोजित ध्वजारोहन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बिहारवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि आज का दिन उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने भी अनेक महान सपूत दिए हैं, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता एवं सामाजिक न्याय के लिए अपना योगदान दिया, उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नदवाँ के महादलित टोला में आकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना हर्ष का विषय है।
श्री चौधरी ने कहा कि नदवाँ महादलित टोला में आंगनवाड़ी केंद्र भवन और सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 12-12 लाख रुपये, की स्वीकृति दी गयी है। उच्च विद्यालय, नदवाँ के खेल मैदान के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ सात लाख रुपये की राशि की स्वीकृत की गयी है। पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए लगभग 2.50 करोड़ रुपये तथा कन्या विवाह मंडप के लिए 50 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गयी है। नदवाँ हाई स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार के विकास एवं समृद्धि के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इन दोनों के सपनों को साकार करना हमारा धर्म है और इसके लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारी स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है। आज हम राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ-साथ यह संकल्प भी लें कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर महादलित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों तक विकास की रोशनी समान रूप से पहुँचे।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं पर भाजपा ने राकेश प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

04 Sep 2026 | 10:21 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के समक्ष भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एसआईआर संयोजक राकेश प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी गंभीर शिकायतों को लेकर ज्ञापन सौंपा। .

see more..

छात्रों के नाम पर राजनीतिक नौटंकी कर रही भाजपा : विनोद पांडेय

04 Sep 2026 | 10:20 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के 48 घंटे के अल्टीमेटम और चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा पर कड़ा पलटवार किया है। .

see more..

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: राज्यपाल

04 Sep 2026 | 10:17 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज श्री मदनमोहन मंदिर, बोड़ेया, राँची में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।.

see more..

तेजस्वी ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, सरकार पर लगाए लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप

04 Sep 2026 | 9:21 PM

पटना, 04 सितंबर (वार्ता)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को वैशाली जिले में राघोपुर के आसपास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। .

see more..

मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये की लूट

04 Sep 2026 | 9:11 PM

सुपौल, 04 सितंबर (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये लूट लिये।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात अररिया जिले के दो मवेशी व्यापारी भाई मोहम्मद शकील और मोहम्मद बकील चार पहिया वाहन से फतेहपुर से समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गढ़िया गांव के समीप पीछा कर रहे अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर घेर लिया और उनसे 4.41 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पुलिस को रात में ही दी गयी।.

see more..