Friday, Sep 4 2026 | Time 23:05 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड में अगले छह दिन बारिश से राहत नहीं, तीन जिलों में रेड अलर्ट

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसून के सक्रिय रहने के कारण झारखंड में मंगलवार को मौसम बेहद सक्रिय रहा।
राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में सोमवार देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कुछ स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है, जबकि एक-दो स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। गढ़वा, पलामू और लातेहार में ऑरेंज अलर्ट, जबकि रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, बोकारो, धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त को भी चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में रेड अलर्ट रहेगा। गढ़वा, पलामू और लातेहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन कई स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। 22 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर बारिश और वज्रपात हो सकता है। 23 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर फिर बन सकता है। ऐसे में अगले छह दिनों तक झारखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क होने के आसार नहीं हैं।
सोमवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। कोडरमा में 42 मिमी, बोकारो में 41 मिमी, जमशेदपुर में 16 मिमी, देवघर में 7 मिमी, रांची में 6 मिमी, खूंटी में 1 मिमी और बहरागोड़ा में 16 मिमी बारिश हुई। जारी आंकड़ों के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में 90.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सर्वाधिक रही। इसके अलावा मंजारी, मुसाबनी और जगन्नाथपुर में 7-7 सेंटीमीटर तथा चाईबासा सदर में 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
बारिश के कारण रांची समेत राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
बारिश के आंकड़ों के अनुसार झारखंड में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक और सिमडेगा में 1 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं पर भाजपा ने राकेश प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

04 Sep 2026 | 10:21 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के समक्ष भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एसआईआर संयोजक राकेश प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी गंभीर शिकायतों को लेकर ज्ञापन सौंपा। .

see more..

छात्रों के नाम पर राजनीतिक नौटंकी कर रही भाजपा : विनोद पांडेय

04 Sep 2026 | 10:20 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के 48 घंटे के अल्टीमेटम और चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा पर कड़ा पलटवार किया है। .

see more..

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: राज्यपाल

04 Sep 2026 | 10:17 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज श्री मदनमोहन मंदिर, बोड़ेया, राँची में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।.

see more..

तेजस्वी ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, सरकार पर लगाए लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप

04 Sep 2026 | 9:21 PM

पटना, 04 सितंबर (वार्ता)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को वैशाली जिले में राघोपुर के आसपास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। .

see more..

मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये की लूट

04 Sep 2026 | 9:11 PM

सुपौल, 04 सितंबर (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये लूट लिये।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात अररिया जिले के दो मवेशी व्यापारी भाई मोहम्मद शकील और मोहम्मद बकील चार पहिया वाहन से फतेहपुर से समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गढ़िया गांव के समीप पीछा कर रहे अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर घेर लिया और उनसे 4.41 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पुलिस को रात में ही दी गयी।.

see more..