Tuesday, Jun 9 2026 | Time 03:10 Hrs(IST)
मनोरंजन


सोनी सब के शो 'वीर हनुमान' में रानी कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं हुनर हाली गांधी

सोनी सब के शो 'वीर हनुमान' में  रानी कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं हुनर हाली गांधी

मुंबई,18 जून (वार्ता) अभिनेत्री हुनर हाली गांधी सोनी सब के शो 'वीर हनुमान' में रानी कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं।

सोनी सब का शो 'वीर हनुमान' अपने प्रभावशाली कलाकारों और बाल हनुमान की कम सुनी कहानियों के कारण दर्शकों के बीच लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इन सभी पात्रों में से जो एक किरदार खासतौर पर सामने उभरकर आता है, वह है रानी कैकेयी का। इसे हुनर हाली गांधी निभा रही हैं। अपने सशक्त स्क्रीन प्रेजेंस और प्रभावशाली अभिनय के लिए जानी जाने वाली हुनर इस पौराणिक पात्र को एक नए दृष्टिकोण से पेश कर रही हैं।

परंपरागत रूप से प्रस्तुत की जाने वाली कैकेयी की छवि से हटकर, इस शो में उन्हें एक निडर योद्धा रानी, समर्पित पत्नी और अत्यंत स्नेही मां के रूप में दिखाया गया है।एक ऐसा किरदार जो भावनात्मक जटिलताओं, साहस और मातृत्व से परिपूर्ण है। यह भूमिका शो की व्यापक कथा में एक केंद्रीय स्थान रखती है।

कैकेयी के अपने किरदार के बारे में बात करते हुए हुनर हाली गांधी ने कहा,मैं भगवान की बेहद आभारी हूं कि मुझे यह भूमिका निभाने का अवसर मिला। कैकेयी मेरे 18 साल के सफर में निभाए गए सबसे परतदार और शक्तिशाली किरदारों में से एक है। वह सिर्फ एक रानी नहीं है जैसी लोग उसे समझते हैं।वह एक जुझारू योद्धा है, समर्पित मां है, और ऐसी स्त्री है जिसके फैसले गहरे प्रेम और कर्तव्य से प्रेरित होते हैं। जब मैंने इसका नैरेशन सुना, तो मैं भावुक हो गई और तुरंत हां कह दिया। शूटिंग कभी-कभी चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन सेट की ऊर्जा बेहद शानदार है। हम हंसते हैं, सीखते हैं, और एक-दूसरे को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करते हैं। इस भूमिका ने मुझे सिर्फ कलात्मक संतुष्टि ही नहीं दी, बल्कि यह भी याद दिलाया कि परिवार और करियर, भावना और जिम्मेदारी के बीच संतुलन कितना ज़रूरी है।

‘वीर हनुमान’, सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे, केवल सोनी सब पर प्रसारित होता है।

प्रेम

वार्ता

More News

चार दिन में 292.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर छाई 'पेड्डी '

08 Jun 2026 | 2:50 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज के पहले चार दिनों में विश्वभर के बॉक्स ऑफिस पर 292.5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर शानदार सफलता दर्ज की है।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज से पहले इसके गीतों, ट्रेलर और व्यापक प्रचार अभियान को भी दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला था, जिसका सकारात्मक असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।.

see more..

'गवर्नर' के लिए मेकर्स की अनोखी पहल, 1990 के दशक की तर्ज पर रखी जाएगी टिकट कीमत

08 Jun 2026 | 2:37 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता)अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत आगामी फिल्म 'गवर्नर' की रिलीज से पहले इसके निर्माताओं ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक अनूठी मार्केटिंग रणनीति की घोषणा की है। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान टिकटों की कीमतों को 1990 के दशक की तर्ज पर रखने का फैसला किया गया है।सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'गवर्नर' भारत के इतिहास के उस दौर की कहानी को पर्दे पर प्रस्तुत करती है, जब देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक दृढ़ और जिम्मेदार गवर्नर की भूमिका में नजर आएंगे, जिन पर देश को संकट से उबारने की अहम जिम्मेदारी है।.

see more..

ओटीटी पर भी छाई 'डकैत: एक प्रेम कथा', प्राइम वीडियो पर बनी नंबर-1 फिल्म

08 Jun 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अभिनेता अड़ीवी शेष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने सिनेमाघरों में सफलता हासिल करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनकर नंबर-1 स्थान पर पहुंच गई है।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके साथ ही अड़ीवी शेष ने एक बार फिर कंटेंट आधारित फिल्मों के भरोसेमंद अभिनेता के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है।.

see more..

अटारी बॉर्डर पर ए.आर. रहमान की ऐतिहासिक प्रस्तुति, 'मैं वापस आऊँगा' टीम ने जवानों को दी श्रद्धांजलि

08 Jun 2026 | 2:19 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊँगा' की टीम ने अटारी बॉर्डर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगीतकार ए.आर. रहमान ने प्रतिष्ठित अटारी बॉर्डर पोस्ट पर अपनी पहली लाइव प्रस्तुति देकर इतिहास रच दिया।'जय हो- ए म्यूज़िकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स' शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान किया गया। जेसीपी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हजारों दर्शक देशभक्ति और राष्ट्रभावना का उत्सव मनाने के लिए जुटे। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति के नारों, तालियों और.

see more..

'मैसा' में तारक पोनप्पा की एंट्री, जन्मदिन पर सामने आया लुक

08 Jun 2026 | 2:11 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता)अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मैसा' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता तारक पोनप्पा के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया है।फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर तारक पोनप्पा का पोस्टर साझा करते हुए उनके किरदार 'ईरा' से दर्शकों को परिचित कराया। पोस्टर के साथ जारी संदेश में मेकर्स ने अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि दर्शक 'मैसा' में 'ईरा' के रूप में उनके उग्र और निर्दयी प्रदर्शन को देखने के लिए तैयार रहें।.

see more..