Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:22 Hrs(IST)
मनोरंजन


अभिषेक बनर्जी ने 'बाग़ी बेचारे' की भोपाल शेड्यूल की शूटिंग पूरी की

अभिषेक बनर्जी ने 'बाग़ी बेचारे' की भोपाल शेड्यूल की शूटिंग पूरी की

मुंबई, 18 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने अपनी आने वाली फिल्म बाग़ी बेचारे की भोपाल शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।

फिल्म बागी बेचारे का निर्देशन सुमित पुरोहित कर रहे हैं और इसमें प्रतीक गांधी और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। भोपाल शहर के दिल को छू लेने वाले लोकेशनों पर बड़े पैमाने पर शूटिंग की गयी।

शूटिंग खत्म होने के मौके पर अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर निर्देशक सुमित पुरोहित को केक खिलाते हुए एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सेट पर सभी की खुशी और आपसी दोस्ती साफ झलक रही थी।

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, भोपाल में 'बाग़ी बेचारे' की शूटिंग का सफर बेहद शानदार रहा। सुमित पुरोहित, जो इस फिल्म के निर्देशक हैं, उन्होंने बहुत ही बेहतरीन काम किया है और शूटिंग शेड्यूल बहुत स्मूद रहा। प्रतीक गांधी और फैसल मलिक जैसे टैलेंटेड और ज़मीन से जुड़े कलाकारों के साथ काम करना सच में एक खुशनुमा अनुभव रहा। हमने साथ में खूब हंसी-मज़ाक किया, दिल से बातें कीं और कई यादगार सीन शूट किए।

प्रेम

वार्ता

More News

अहमदाबाद पहुंचे 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के कार्तिक और अनन्या

15 Dec 2025 | 7:12 PM

अहमदाबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य कलाकार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुँचे।.

see more..

अहमदाबाद पहुंचे 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के कार्तिक और अनन्या

15 Dec 2025 | 7:03 PM

औरहमदाबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य कलाकार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुँचे।.

see more..

काजोल ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न

15 Dec 2025 | 3:09 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाया है।.

see more..

भगवान शिव की भूमिका निभाना सम्मान के साथ-साथ ज़िम्मेदारी भी : अविनेश रेखी

15 Dec 2025 | 2:56 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) अभिनेता अविनेश रेखी का कहना है कि सोनी सब के शो गाथा शिव परिवार की- गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव की भूमिका निभाना उनके लिये सम्मान के साथ-साथ एक ज़िम्मेदारी भी है। .

see more..

पवन सिंह की फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

15 Dec 2025 | 2:51 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गई है। .

see more..