Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:32 Hrs(IST)
मनोरंजन


भगवान शिव की भूमिका निभाना एक जिम्मेदारी भी है और एक आशीर्वाद भी : तरूण खन्ना

भगवान शिव की भूमिका निभाना एक जिम्मेदारी भी है और एक आशीर्वाद भी : तरूण खन्ना

मुंबई, 18 जून (वार्ता) जानेमाने अभिनेता तरूण खन्ना ने कहा कि सोनी सब के शो‘वीर हनुमान’ में भगवान शिव की भूमिका निभाना उनके लिये एक जिम्मेदारी और एक आशीर्वाद भी है।

सोनी सब का शो ‘वीर हनुमान’ दर्शकों को युवा हनुमान की प्रेरणादायक यात्रा के माध्यम से लगातार मंत्रमुग्ध कर रहा है। हाल के एपिसोड्स में दर्शकों ने भगवान हनुमान और भगवान राम की भावुक पहली मुलाकात देखी। जब हनुमान को यह विश्वास होता है कि उनकी मां अंजनी शीघ्र लौटेंगी, तो वे प्रसन्नता के साथ अयोध्या से लौट जाते हैं, लेकिन किष्किंधा में अब भी अंजनी लापता हैं। भ्रमित और व्यथित हनुमान भगवान राम के वचनों पर संदेह करते हैं और दोबारा उनसे मिलने निकल पड़ते हैं।

आगामी एपिसोड्स में इंद्रदेव (मीर अली) और अश्विनी कुमार यह मानते हैं कि भगवान हनुमान को अभी भी सच्ची भक्ति का गहरा अनुभव होना बाकी है ।वह भक्ति जो बिना किसी अपेक्षा के की जाती है। उनकी परीक्षा लेने के लिए वे भगवान राम के लिए तैयार किए जा रहे इत्र की शीशी में गुप्त रूप से एक हानिकारक तत्व मिला देते हैं। जैसे ही वह इत्र भगवान राम तक पहुंचने वाला होता है, भगवान हनुमान को किसी अनहोनी की आशंका होती है और वे वह इत्र स्वयं पर लगा लेते हैं, इस प्रकार अपने आराध्य की रक्षा करते हैं। यह क्षण हनुमान की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ बन जाता है। वह यह नहीं जानते कि उनकी परीक्षा हो रही है, फिर भी वे केवल प्रेमवश यह कार्य करते हैं। पीड़ा को स्वयं झेलकर वे यह सिद्ध करते हैं कि सच्ची भक्ति किसी पुरस्कार की अपेक्षा नहीं करती, बल्कि पूर्ण समर्पण का नाम है। इस मौन लेकिन शक्तिशाली क्षण को देखकर भगवान शिव (तरुण खन्ना) समझ जाते हैं कि हनुमान अपने नियत भक्त रूप की ओर एक कदम और बढ़ गए हैं।

शो में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे तरुण खन्ना ने कहा , “भगवान शिव की भूमिका निभाना एक जिम्मेदारी भी है और एक आशीर्वाद भी। यह दृश्य, जिसमें भगवान हनुमान अनजाने में भगवान राम की रक्षा के लिए पीड़ा को स्वयं झेलते हैं, न केवल कहानी में, बल्कि मेरे लिए एक अभिनेता के रूप में भी अत्यंत भावनात्मक क्षण बन गया। यह सच्ची भक्ति का सार प्रस्तुत करता है ।निःस्वार्थ, निरपेक्ष और शुद्ध। भगवान शिव के रूप में जब मैंने भगवान हनुमान की यह भक्ति देखी, तो उस परिवर्तन की गहराई को महसूस किया। ऐसे ही शांत और सशक्त क्षणों में हनुमान सच में उस महान भक्त के रूप में विकसित होते हैं, जिन्हें आज हम पूजते हैं।”

‘वीर हनुमान’ हर सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे, केवल सोनी सब पर प्रसारित होता है।

प्रेम

वार्ता

More News

प्रिंस नरूला के साथ नए म्यूजिक वीडियो में दिखेगा रेवती माहुरकर का नया अंदाज

10 Jun 2026 | 4:47 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) उभरती हुई कलाकार रेवती माहुरकर जल्द ही अभिनेता और रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट में रेवती का एक अलग और आकर्षक रूप देखने को मिलेगा।रेवती अपनी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और ऊर्जावान डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। आगामी गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पूरी रात हाई-एनर्जी डांस सीक्वेंस की शूटिंग की। उन्होंने सुबह पांच से छह बजे तक लगातार हील्स पहनकर डांस किया।.

see more..

जी5 के नए रियलिटी शो 'मां है ना' में नजर आएंगी निकिता रावल, शिल्पा शेट्टी के साथ करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

10 Jun 2026 | 4:44 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता)अभिनेत्री और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्ती निकिता रावल आगामी कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो मां है ना में अपने नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। यह शो 12 जून 2026 से जी 5 पर प्रसारित होगा।शो में निकिता रावल बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। 'मां है ना' भोजन, हास्य और पारिवारिक रिश्तों के माध्यम से मातृत्व की भावना का उत्सव मनाने वाला कार्यक्रम है, जिसमें मनोरंजन के साथ भावनात्मक पहलुओं को भी प्रमुखता दी गई है।.

see more..

'यादें’ में होगा बड़ा खुलासा, सामने आएगी देव और वाणी के रिश्ते की सच्चाई

10 Jun 2026 | 3:50 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक यादें में आने वाले एपिसोड्स में एक बड़ा खुलासा दर्शकों को भावनात्मक मोड़ पर ले जाएगा। शो में डॉ. देव मेहता की खोई हुई यादों की तलाश अब ऐसी सच्चाई तक पहुंचने वाली है, जो कई जिंदगियों को बदल देगी।.

see more..

यश राज फिल्म्स ने 'अल्फा' के टीज़र में आलिया भट्ट द्वारा निभाए गए एक असैसिन की ओरिजिन स्टोरी से उठाया पर्दा

10 Jun 2026 | 3:42 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ का टीज़र जारी कर दिया है। इस टीज़र के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पहली बार एक युवा असैसिन की ओरिजिन स्टोरी को पेश किया गया है, जिसे बचपन से एक घातक हत्यारिन बनने के लिए तैयार किया जाता है।.

see more..

अमि मिश्रा का नया गीत ‘साधु रे’ रिलीज़, जीवन के सरल सत्यों का देता है संदेश

10 Jun 2026 | 2:40 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) प्रसिद्ध गायक और संगीतकार अमि मिश्रा का नया गीत ‘साधु रे’ टी-सीरीज़ के बैनर तले रिलीज़ हो गया है। यह गीत श्रोताओं को जीवन के गहरे सत्यों पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है और आधुनिक जीवन की भागदौड़ में छूटते जा रहे मानवीय मूल्यों को उजागर करता है।गीत में अमि मिश्रा ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ देने के साथ संगीत भी तैयार किया है, जबकि इसके बोल गीतकार रश्मि विराग ने लिखे हैं। ‘साधु रे’ एक साधु की जीवन यात्रा और आम इंसान के संघर्षपूर्ण जीवन के बीच समानता स्थापित करता है। गीत में कर्म, करुणा, दृढ़ता, हानि और आशा जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।.

see more..