Monday, Jul 20 2026 | Time 02:56 Hrs(IST)
मनोरंजन


फिल्म 'पेड्डी' में दिखेगा राम चरण का जबरदस्त एक्शन

फिल्म 'पेड्डी' में दिखेगा राम चरण का जबरदस्त एक्शन

मुंबई 18 जून (वार्ता) ग्लोबल स्टार राम चरण फिल्म ‘पेड्डी’ में जबरदस्त एक्शन करते नजर आयेंगे।

फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग जोरो शोरो से चल रही है और रामचरण इस फिल्म के लिये ज़बरदस्त मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना का विजन काफी भव्य है और राम चरण उसे पर्दे पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। फिल्म की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गयी थी। वैसे तो ये एक स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म है, लेकिन इसमें सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ है जो लोगों को थियेटर में बांधे रखेगा।

Vहाल ही में फिल्म के कुछ अहम सीन एक गांव के सेट पर शूट किये गये थे। अब शूटिंग हैदराबाद में बनाये गये एक खास ट्रेन सेट पर हो रही है, जहां एक धमाकेदार ट्रेन एक्शन सीन फिल्माया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा एक्शन सीक्वेंस आज तक भारतीय सिनेमा में नहीं देखा गया है।

इस हाई-वोल्टेज ट्रेन सीन को राम चरण खुद कर रहे हैं और इसमें वो अपने करियर के सबसे खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे। इस सीन की शूटिंग 19 जून तक चलेगी।बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी फिल्म पेड्डी का निर्माण वेंकट सत्यश किलारू कर रहे हैं और माइथ्री मूवी मेकर्स व सुकुमार राइटिंग्स मिलकर प्रजेंट कर रहे हैं। इस फिल्म का स्क्रिप्ट भी बुच्ची बाबू ने ही तैयार किया है।

फिल्म पेड्डी में एक्शन की कोरियोग्राफी नबकंठ मास्टर कर रहे हैं। ये ट्रेन सीक्वेंस फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट होगा।

इस फिल्म में जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे दमदार अभिनेता भी इस फिल्म में नजर आएंगे।फिल्म पेड्डी की सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु कर रहे हैं तथा म्यूजिक का कमान ए.आर. रहमान, एडिटिंग की जिम्मेदारी संभाली है।

‘पेड्डी’ 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी।

समीक्षा

वार्ता

More News

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘कल्कि 2898 एडी’ की जीत पर प्रभास ने जताई खुशी, कहा- पूरे परिवार के लिए गर्व का पल

19 Jul 2026 | 3:02 PM

मुंबई, 19 जुलाई (वार्ता)सुपरस्टार प्रभास ने अपनी चर्चित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मिले सम्मान पर खुशी और गर्व जाहिर किया है। फिल्म 'कल्कि 2898 एडी’को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म जो संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करती है श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।.

see more..

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बेटी शोरा ने ‘नकाब’ की ओपनिंग नाइट में बिखेरा जादू, शिकागो में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

19 Jul 2026 | 2:57 PM

शिकागो, 19 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करीब 25 साल बाद थिएटर मंच पर वापसी की और उनकी बहुप्रतीक्षित प्रस्तुति ‘नकाब’ की शुरुआत शिकागो में शानदार अंदाज में हुई। पहले ही शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यह हाउसफुल रहा।नवाजुद्दीन के लिए यह मौका बेहद भावुक करने वाला था, क्योंकि उन्होंने उसी माध्यम में वापसी की जहां से एक कलाकार के रूप में उनके सफर की शुरुआत हुई थी। इस खास अवसर को उन्होंने अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ साझा किया, जिसने इस प्रस्तुति के जरिए थिएटर की दुनिया में कदम रखा।.

see more..

रामायणम्', 24 जुलाई को होगा वैश्विक ट्रेलर प्रीमियर

19 Jul 2026 | 11:00 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायणम्' ने भारत से विश्व तक की अपनी यात्रा का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। 24 जुलाई को होने वाले इसके वैश्विक ट्रेलर प्रीमियर से पहले निर्माताओं ने नई दिल्ली में फिल्म की पहली विशेष झलक प्रस्तुत की।.

see more..

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज

18 Jul 2026 | 3:25 PM

मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।यह फिल्म कीटनाशक आधारित खेती और उसके समाज पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाती है।.

see more..

बंटवारा 1947 का नया टीजर रिलीज

18 Jul 2026 | 3:19 PM

मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का नया टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का मोशन पोस्टर और कैरेक्टर पोस्टर्स पहले ही चर्चा बटोर चुके हैं। अब जारी नए टीजर में बंटवारे के दौर की त्रासदी, साहस, बलिदान और इंसानी जज्बे की झलक देखने को मिलती है।.

see more..