Tuesday, Dec 16 2025 | Time 21:34 Hrs(IST)
बिजनेस


एसीएमई सोलर होल्डिंग आईपीओ छह नवंबर को खुलेगा

अहमदाबाद, 05 नवंबर (वार्ता) एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) छह नवंबर को खुलेगा।
कंपीन की ओर से मंगलवार को यहां जारी बयान में बताया गया है कि एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड, भारत में सोलर, विंड, हाइब्रिड और फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (“एफडीआरई”) परियोजनाओं के पोर्टफोलियो वाली एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है। इसने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए 275 से 289 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है जिसकी फेस वैल्यू दो रुपये है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार, छह नवंबर को खुलेगा और शुक्रवार, आठ नवंबर को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 51 इक्विटी शेयरों और इसके बाद 51 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं।
आईपीओ 2,395 करोड़ रुपए तक के फ्रेश इश्यू और एसीएमई क्लीनटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 505 करोड़ रुपए तक के ऑफर फॉर सेल का मिक्स है। इसके फ्रेश इश्यूएंस से प्राप्त आय में से 1,795 करोड़ रुपए तक का उपयोग इसकी सहायक कंपनियों द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधारों के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान के लिए और जनरल कॉर्पोरेट पर्पज के लिए किया जाएगा।
अनिल.संजय
वार्ता
More News

श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ का 22 दिसंबर से खुलेगा आईपीओ

16 Dec 2025 | 7:42 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ ) 22 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रामावतार अग्रवाल ने मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने ऊपरी मूल्य बैंड पर 38.49 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा हैं और शेयर एनएसई इमर्ज प्लेटफ़ॉर्म पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।.

see more..

गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी का आईपीओ 22 दिसंबर को खुलेगा

16 Dec 2025 | 7:29 PM

अहमदाबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 दिसंबर को खुलेगा।.

see more..

कमजोर रुपये के दबाव में सेंसेक्स 533 अंक लुढ़का

16 Dec 2025 | 5:47 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) रुपये के लगातार दबाव में रहने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 533.50 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 84,679.86 अंक पर बंद हुआ।.

see more..

चावल, गेहूं, चीनी, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

16 Dec 2025 | 5:16 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी देखी गयी। खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

रिलायंस ने 75 साल पुराने एसआईएल ब्रांड को रिलॉन्च किया, बाजार में उतारेगी नूडल्स, जैम, केचप

16 Dec 2025 | 4:57 PM

बेंगलुरु, 16 दिसंबर (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने 75 साल पुराने फूड ब्रांड एसआईएल को नये रूप में बाजार में पेश किया है और नूडल्स, जैम, केचप जैसे उत्पाद बाजार में उतारने की घोषणा की है। .

see more..