Sunday, Aug 9 2026 | Time 22:37 Hrs(IST)
बिजनेस


रोजगार देने के मामले में सूक्ष्म उद्योगों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण: लक्ष्मी वेंकटेशन

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (बीवाईएसटी) की संस्थापक एवं प्रबंध ट्रस्टी लक्ष्मी वेंकटरमन वेंकटेशन ने कहा है सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 630.52 लाख इकाइयों वाले सूक्ष्म उद्यमों ने 1,076.19 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया, जो इस क्षेत्र में कुल रोजगार का लगभग 97 प्रतिशत है।
सुश्री वेंकटेशन ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के मौके पर एक बयान में कहा कि यह एक ऐसा अवसर है, जब हम भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की यात्रा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र विशेष रूप से सूक्ष्म उद्यमों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हैं। रोजगार के क्षेत्र का प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण और निर्विवाद है। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की यात्रा विशेष रूप से सूक्ष्म उद्यमों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि एमएसएमई क्षेत्र का प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण और निर्विवाद है।
उन्होंने कहा कि इन उद्यमों ने उल्लेखनीय रूप से नवाचार को बढ़ावा दिया है, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में विकास की गति को आगे बढ़ाया है और देश की उद्यमशीलता की भावना को बहुत मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा, “ हमने भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट में उन सूक्ष्म उद्यमियों का भी समर्थन किया है जिन्होंने 10-15 नौकरियां पैदा की हैं। यदि हम कम ऋण सुविधा तक पहुंच, आपूर्ति श्रृंखला की सीमित सुविधायें और तकनीकी गैप जैसी चुनौतियों का शीघ्रता से समाधान कर पाते हैं, विशेष रूप से दलितों और महिलाओं के स्वामित्व वाले व्यवसायों के लिये, तो यह भारत के सूक्ष्म उद्यमों की पूरी क्षमता को और विस्तार देने में मदद करेगा और एक उज्जवल, अधिक न्यायसंगत भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। ”
उल्लेखनीय है कि एमएसएमई मंत्रालय की 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 630.52 लाख इकाइयों वाले सूक्ष्म उद्यमों ने 1,076.19 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया, जो कि इस क्षेत्र में कुल रोजगार का लगभग 97 प्रतिशत है। स्पष्ट है कि उनका प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण और निर्विवाद है।
श्रवण.मनोहर
वार्ता
More News
शेयर बाजारों पर दिखेगा अमेरिकी आयात शुल्क का असर

शेयर बाजारों पर दिखेगा अमेरिकी आयात शुल्क का असर

09 Aug 2026 | 11:06 AM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) बीते सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों पर अमेरिकी आयात शुल्क से संबंधित विधेयक का असर दिखेगा। अमेरिकी संसद की सिनेट में भारत समेत पांच देशों पर रूस और ईरान से तेल खरीदने के लिए 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने से संबंधित विधेयक को मंजूरी मिल चुकी है। इससे सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा, बाजार पर महंगाई के आंकडों का असर भी दिखेगा। खुदरा महंगाई और थोक महंगाई के आंकड़े इसी सप्ताह जारी होने हैं।

see more..

यूपीआई उपयोगकर्ताओं को लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, प्रणाली को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपयुक्त राजस्व मॉडल की जरूरत

08 Aug 2026 | 8:32 PM

नयी दिल्ली, 8 अगस्त (वार्ता) सरकार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम ( पीएसएस ए ) में संशोधन से यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के उपयोगकर्ताओं को किसी भी लेन-देन के लिए कोई कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा और दुकानों पर एक निश्चित रकम से कम के लेन-देन पर डिस्काउंट शुल्क भी नहीं लगेगा।.

see more..

जियो ने पेश किये 84 दिन और एक साल के ओटीटी-पास

08 Aug 2026 | 2:26 PM

नयी दिल्ली, 08 अगस्त (वार्ता) फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी चैनल देखने वाले ग्राहकों के लिए जियो ने लंबी वैलिडिटी वाले ओटीटी-पास पेश किये हैं।.

see more..

ब्रिक्स देश इनवॉयस ( बीजक) डिस्काउंटिंग प्रणाली शुरू करने पर सहमत

07 Aug 2026 | 10:36 PM

जयपुर, 07 अगस्त (वार्ता) ब्रिक्स व्यापार समूह के व्यापार मंत्रियों की 16वीं बैठक यहां भारत की अध्यक्षता में ‘जयपुर सहमति’ की घोषणा के साथ सम्पन्न हुई जिसमें सदस्य अन्य बातों के अलावा देश आपस में व्यापारियों की अल्पकालिक कर्ज सुविधा के लिए एक इनवॉयस ( बीजक) डिस्काउंटिंग प्रणाली शुरू करने पर सहमत हुए हैं1 .

see more..

सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने की ई20 में नमी एवं क्लोराइड की जांच, कहा ईंधन पूरी तरह मानकों के अनुरूप

07 Aug 2026 | 9:21 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने ई20 ईंधन (20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल के मिश्रण) में नमी और क्लोराइड पाये जाने की रिपोर्टों के मद्देनजर पूरी आपूर्ति श्रृंखला की जांच की और कहा है कि ईंधन पूरी तरह मानकों के अनुरूप हैं। .

see more..