Sunday, Sep 6 2026 | Time 05:07 Hrs(IST)
बिजनेस


आरबीआई ने जेएम फाइनेंशियन और एक्सपेरियन क्रेडिट पर ठोका जुर्माना

मुंबई 13 मार्च (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियामकीय आदेशों का पालन नहीं करने के मामले में आज जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड पर 3.10 लाख रुपये और एक्सपेरियन क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
आरबीआई ने गुरुवार को बताया कि उसने 31 मार्च, 2023 तक जेएम फाइनेंशियल की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में वैधानिक निरीक्षण किया था, जिसमें कंपनी द्वारा नियामकीय दिशानिर्देशों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इस संबंध में कंपनी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। कंपनी के जवाब, अतिरिक्त प्रस्तुतीकरण और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान प्रस्तुत मौखिक तर्कों पर विचार करने के बाद आरबीआई ने पाया कि कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में संबंधित पक्ष लेनदेन का खुलासा नहीं किया है।
केंद्रीय बैंक ने बताया कि उसने 31 मार्च 2023 तक की कंपनी की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में वैधानिक निरीक्षण किया था, जिसमें नियामकीय दिशानिर्देशों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इसके आधार पर कंपनी को एक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। कंपनी के जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान प्रस्तुत मौखिक तर्कों पर विचार करने के बाद, आरबीआई ने पाया कि कंपनी के खिलाफ लगाए गए आरोप सही साबित हुए हैं।
आरबीआई ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमियों के कारण की गई है और इसका उद्देश्य कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर निर्णय लेना नहीं है।
सूरज
वार्ता
More News

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

05 Sep 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर

05 Sep 2026 | 6:06 PM

हैदराबाद, 05 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस हैदराबाद में 264 एकड़ में एक गीगावाट का डेटा सेंटर स्थापित करेगी। .

see more..

एलआईसी को आईसीआईसीआई बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए मिली आरबीआई की मंजूरी

05 Sep 2026 | 5:34 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत करने की अनुमति प्रदान कर दी है। .

see more..

अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता

05 Sep 2026 | 5:07 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ने इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लि (आईआरआरपीएल) के साथ गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए पांच वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।.

see more..

एसबीआई और बिस्लेरी के बीच जिम्मेदार प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी

05 Sep 2026 | 5:03 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी शाखाओं और कार्यालयों में जिम्मेदार कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए बिस्लेरी इंटनेशनल के साथ साझेदारी की है। .

see more..