Monday, Sep 7 2026 | Time 14:13 Hrs(IST)
बिजनेस


क्रेडिफिन ने जुटाए 213.6 करोड़

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) भारत के मेट्रोपॉलिटन शेयर बाजार में सूचीबद्ध क्रेडिफिन लिमिटेड ने इक्विटी और ऋण के मिश्रण से 213.6 करोड़ रुपये पूंजी जुटाने की आज घोषणा की।
कंपनी ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि इसमें लगभग 6.7 प्रतिशत इक्विटी और 93.3 प्रतिशत ऋण शामिल है। इस पूंजी का उपयोग कंपनी अपने परिचालन क्षेत्र में हो रही आक्रामक वृद्धि को पूरा करने और वित्तीय समावेशन की दिशा में अपने प्रयासों को और मजबूत करने के लिए करेगी।
कंपनी ने इक्विटी और ऋण के माध्यम से लगभग 213 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिनमें ऋण मौजूदा और नए ऋणदाताओं से प्राप्त किया गया है। नए ऋणदाताओं में नॉर्दर्न आर्क कैपिटल, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, किसानधन एग्री फाइनेंशियल सर्विसेज, इलेक्ट्रॉनिका फाइनेंस लिमिटेड और मानवीया डेवलपमेंट एंड फाइनेंस शामिल हैं।
क्रेडिफिन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शल्य गुप्ता ने कहा, “हमारे मौजूदा ऋणदाताओं ने फिर से हमारी पेशकशों में विश्वास जताया है और हमारी ताकत के स्तंभ बने हुए हैं। साथ ही नए ऋणदाता हमारे साथ साझेदारी कर रहे हैं और हम उनके साथ मिलकर भारत के निर्माण और वंचित समुदायों की सेवा करने में गर्व महसूस करते हैं। हम अपनी डिजिटल भुगतान प्रणाली पर गर्व करते हैं, जहां आज हमारे कुल संग्रह का 80 प्रतिशत से अधिक डिजिटल रूप से किया जाता है और इसका श्रेय हमारे मजबूत आईटी बुनियादी ढांचे को जाता है।”
सूरज
वार्ता
More News

चीनी एक सप्ताह में 287 रुपये सस्ती, खाद्य तेलों में तेजी जारी

06 Sep 2026 | 8:17 AM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी 287 रुपये सस्ती हो गयी। चीनी के साथ चावल और गेहूं में भी नरमी रही। वहीं, खाद्य तेलों के भाव बढ़ गये जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।.

see more..

एफपीआई ने सितंबर के पहले सप्ताह में निकाले 10,289 करोड़ रुपये

06 Sep 2026 | 8:16 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 10,289 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। .

see more..

कच्चे तेल, रुपये की चाल से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

06 Sep 2026 | 8:15 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कच्चे तेल और रुपये की चाल पर रहेगी। .

see more..

अपनी प्रौद्योगिकी को वैश्विक बाजार में ले जाने की तैयारी में जियो

05 Sep 2026 | 11:00 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) रिलायंस समूह की कंपनी जियो अगले एक दशक में कनेक्टिविटी के साथ प्रौद्योगिकी पर फोकस करते हुए वैश्विक बाजार में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेगी। .

see more..

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

05 Sep 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..