Sunday, Sep 6 2026 | Time 05:36 Hrs(IST)
बिजनेस


शक्कर में पूछपरख, खाद्य तेल में तेजी, दलहन-दाल मजबूत, चावल यथावत

इंदौर, 10 मई (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में पूछपरख रही। खाद्य तेलों में तेजी हुई। आज सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा होकर बिका। तिलहन में लिवाली रही। दलहन मजबूती लिए रहे। इससे चना तथा तुअर महंगी बिकी। दाल में भी तेजी हुई। चना बेसन महंगा बिका। चावल में उठाव बना बताया गया।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ मजबूत रहा। खोपरा गोला तथा हल्दी में उठाव बना बताया गया।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में खरीदी से तेजी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड महंगा बिका। तिलहन में पूछपरख के चलते मजबूती रही।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में मांग से चना कांटा तथा तुअर महंगी बिकी। दालों में तेजी रही। मसूर दाल तथा चना दाल में लग्नसरा खरीदी से मजबूती दर्ज की गई। आज चना बेसन महंगा बिका। चावल मजबूत बना रहा।
संवाद राजेश
जारी वार्ता
More News

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

05 Sep 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर

05 Sep 2026 | 6:06 PM

हैदराबाद, 05 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस हैदराबाद में 264 एकड़ में एक गीगावाट का डेटा सेंटर स्थापित करेगी। .

see more..

एलआईसी को आईसीआईसीआई बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए मिली आरबीआई की मंजूरी

05 Sep 2026 | 5:34 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत करने की अनुमति प्रदान कर दी है। .

see more..

अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता

05 Sep 2026 | 5:07 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ने इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लि (आईआरआरपीएल) के साथ गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए पांच वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।.

see more..

एसबीआई और बिस्लेरी के बीच जिम्मेदार प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी

05 Sep 2026 | 5:03 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी शाखाओं और कार्यालयों में जिम्मेदार कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए बिस्लेरी इंटनेशनल के साथ साझेदारी की है। .

see more..