Saturday, Jun 13 2026 | Time 18:02 Hrs(IST)
बिजनेस


माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क ने विनीत छतरी को चुना अध्यक्ष, दिव्यज्योति पटनायक बने उपाध्यक्ष

नयी दिल्ली , 04 जुलाई (वार्ता) गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सुक्षम ऋण का कारोबार करने वाले बैंकों और वित्तीय संस्थानों के फोरम माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क (एमएफआईएन) ने शुक्रवार को संगठन के नए पदाधिकारियों के चयन की घोषणा की।
संगठन की एक विज्ञप्ति के अनुसार गुड़गांव में आज आयोजित अपनी 16वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में एमएफआईएन के निदेशक मंडल के श्री विनीत छतरी को अध्यक्ष और श्री दिव्यज्योति पटनायक को उपाध्यक्ष चुना।
एमएफआईएन में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी)- साझा कोष, बैंक, स्माल फाइनांस बैंक (एसएफबी) और इसी तरह के कारोबार करने वाली इकाइयां शामिल हैं। इस उद्योग संघ को भारतीय रिजर्व बैंक ने स्व-नियामक संगठन (एसआरओ) के रूप में मान्यता दी है।
श्री छतरी फिलहाल स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंध निदेशक हैं, जबकि श्री पटनायक अन्नपूर्णा माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक हैं।
एमएफआईएन बोर्ड और सदस्यों ने एमएफआईएन के संचालन बोर्ड में तीन नए सदस्यों का स्वागत किया, जिनमें सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी भास्कर बाबू रामचंद्रन, माइक्रोफाइनेंस, एक्सिस बैंक लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं कारोबार प्रमुख श्री कृष्णदास बी नायर और चित्रगुप्त फाइनेंस लिमिटेड के निदेशक एवं मुख्य अधिशासी ज्ञान मोहन शामिल हैं।
इन्हें संगठन में छोटे एनबीएफसी-एमएफआई प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है।
संगठन के निदेशक मंडल ने सुश्री वीणा मनकर (संस्थापक और निदेशक, स्वाधार फिनएक्सेस) और श्री सौरभ सिन्हा (पूर्व कार्यकारी निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)) को नए स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल किया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि एमएफआईएन ने निदेशक मंडल के निवर्तमान सदस्यों - श्री अभिषेक कुमार ( सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक, सिंधुजा माइक्रोक्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड), श्री अंकुश गोलेछा ( निदेशक, अविरल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड) और श्री जॉर्ज के. जॉन ( कार्यकारी निदेशक, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड) के प्रति उनकी सेवा और बहुमूल्य योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
मनोहर,आशा
वार्ता
More News
विश्व बैंक ने 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाया, कोविड-19 के बाद सबसे धीमी रह सकती है गति

विश्व बैंक ने 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाया, कोविड-19 के बाद सबसे धीमी रह सकती है गति

13 Jun 2026 | 12:43 AM

वॉशिंगटन, 12 जून (वार्ता) विश्व बैंक ने अपनी नवीनतम वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाते हुए चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का आर्थिक प्रभाव क्षेत्र से कहीं आगे तक फैल रहा है और दुनिया भर के देशों पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है। गुरुवार को जारी ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स ( विश्व की आर्थिक संभावनाएं) शीर्षक रिपोर्ट के ताजा संस्करण में विश्व बैंक ने वर्ष 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो एक वर्ष पहले 2.9 प्रतिशत थी। वहीं, वैश्विक मुद्रास्फीति (महंगाई) औसतन 4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो कई अर्थव्यवस्थाओं में जारी मूल्य दबावों को दर्शाती है।

see more..
खुदरा महंगाई लगातार चौथे महीने बढ़ी, मई में 3.93 प्रतिशत पर

खुदरा महंगाई लगातार चौथे महीने बढ़ी, मई में 3.93 प्रतिशत पर

13 Jun 2026 | 12:40 AM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) खाने-पीने के सामान, ईंधन और गहनों के दाम बढ़ने से मई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर यानी खुदरा महंगाई बढ़कर 3.93 प्रतिशत पर पहुंच गयी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि मई में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई 4.25 प्रतिशत और शहरी इलाकों में 3.53 प्रतिशत दर्ज की गयी।

see more..

म्यूचुअल फंड कंपनी ने शुरू किया रक्तदान अभियान

12 Jun 2026 | 8:43 PM

मुंबई, 12 जून (वार्ता) कोटक म्यूचुअल फंड ने सामाजिक कल्याण के अपने प्रयासों के तहत देश भर में रक्तदान अभियान शुरू किया है।
कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस सामाजिक पहल का उद्घाटन यहां कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक वासवानी और प्रबंध निदेशक नीलेश शाह ने किया। अभियान में कोटक म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी हर्ष उपाध्याय भी शामिल थे।
कंपनी ने कहा है कि यह अभियान सामाजिक कल्याण के प्रति उसकी अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। यह कार्यक्रम देश के 100 से अधिक शहरों में चलाया जाएगा।
मनोहर उप्रेती
वार्ता.

see more..

भारतीय कंपनी अवतार ने विकसित किया लिखित पाठ पर वीडियो सृजित करने वाला एआई मॉडल, एआई मिशन ने की मदद

12 Jun 2026 | 8:38 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मिशन ने शुक्रवार को यहां देश में ही विकसित एआई मार्डन 'वार्या' जारी किया जो टेक्सट (लिखित पाठ) के आधार पर वीडियो-कहानी तैयार करने में सहायक है। वार्या को काफी किफायती , अधिक तीव्र गति से गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करने में समक्षम एआई मॉडल बताया गया है। .

see more..

कच्चे तेल में नरमी से रुपया 67 पैसे मजबूत

12 Jun 2026 | 7:31 PM

मुंबई, 12 जून (वार्ता) कच्चे तेल में नरमी और विदेशों में बॉन्ड यील्ड घटने से शुक्रवार को रुपया 67 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.18 रुपये का बोला गया। .

see more..