Saturday, Apr 11 2026 | Time 00:44 Hrs(IST)
बिजनेस


टाटा मोटर्स ने शुरू किया नये हैरियर.ईवी का उत्पादन, डिलीवरी इसी माह से

मुंबई, 05 जुलाई (वार्ता) भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की अग्रणी विनिर्माता टाटा मोटर्स ने शनिवार को कहा कि उसने अपने नये स्मार्ट एसयूवी हैरियर.ईवी का उत्पादन शुरू कर दिया है।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह वाहन टाटा मोटर्स के अत्याधुनिक पुणे प्लांट की उत्पादन लाइन से निकलना शुरू हो गया है औऱ् इसे डीलरों तक पहुंचाने की तैयारी है। कंपनी ने कहा है कि इस हैरियर ईवी की बुकिंग की रफ्तार तेज है और बाजार में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।
कंपनी ग्राहकों को इसकी डिलीवरी इसी माह शुरू कर देगी।
हैरियर.ईवी दो ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन – क्वाड व्हील ड्राइव (क्यूडब्ल्यूडी) और रियर व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) के साथ चार रंगों नैनीताल नॉकटर्न, एम्पावर्ड ऑक्साइड, प्रिस्टिन व्हाइट और प्योर ग्रे में उपलब्ध होगी। इसके अलावा इसमें स्टील्थ एडिशन भी शामिल है ।
मनोहर, मधुकांत
वार्ता
More News

गोयल ने जीसीसी महासचिव, बहरीन, यूएई, कुवैत के वाणिज्य मंत्रियों से की बात

10 Apr 2026 | 8:45 PM

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के महासचिव और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत तथा बहरीन के अपने समकक्षों के साथ वर्चुअल माध्यम से अलग-अलग बात की है।.

see more..

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक में जन विश्वास संशोधन का स्वागत

10 Apr 2026 | 7:59 PM

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) की शुक्रवार को यहां आयोजित नवीं बैठक में जन विश्वास संशोधन का स्वागत किया गया और कारोबार की आसानी को बढ़ावा देने के लिए किये गये उपायों पर प्रकाश डाला गया।.

see more..

रुपया 32 प्रतिशत टूटा

10 Apr 2026 | 7:40 PM

मुंबई, 10 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 32 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.83 रुपये का बोला गया। .

see more..

शेयर बाजारों में तेजी, प्रमुख सूचकांक एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

10 Apr 2026 | 7:34 PM

मुंबई, 10 अप्रैल (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुए।.

see more..

पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर व्यापार और निर्यात से जुड़े हितधारकों के साथ बैठक

10 Apr 2026 | 7:13 PM

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार ने शुक्रवार को व्यापार और निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करने वाली लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग और शिपिंग संबंधी उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए हितधारकों के साथ दो अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया। .

see more..