Tuesday, Jul 14 2026 | Time 21:35 Hrs(IST)
बिजनेस


बीएसपी: कोक ओवन बैटरी-7 के अस्थायी हीटिंग कार्य की औपचारिक शुरुआत

दुर्ग 08 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में ‘कोक ओवन बैटरी-7 और कोक ओवन बैटरी-8 के पुनर्निर्माण’ परियोजना के तहत शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। आज कोक ओवन बैटरी-7 के अस्थायी हीटिंग कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।
कोक ओवन बैटरी के औपचारिक लाइट-अप का शुभारंभ निदेशक प्रभारी (सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र) चित्त रंजन महापात्र ने किया, जिससे हीटिंग प्रक्रिया की शुरुआत हुई।
यह परियोजना सीओबी-7 और सीओबी-8 के लगभग पांच दशक पूर्व कमीशनिंग के बाद पहली बार की जा रही है जिसमें दोनों बैटरियों के डेक स्लैब को हटाकर पुनर्निर्माण किया गया। कार्य की जटिलता को देखते हुए इसके क्रियान्वयन में सूक्ष्म-स्तरीय योजना, महत्वपूर्ण गतिविधियों की पहचान, तथा सामग्री आपूर्ति की निरंतर वास्तविक-समय निगरानी आवश्यक रही, ताकि समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके।
सं.संजय
वार्ता
More News

बड़ौदा बीएनपी परिबा म्यूचुअल फंड ने पेश की सेवा क्षेत्र पर केंद्रित नयी निवेश फंड योजना

14 Jul 2026 | 8:57 PM

मुंबई, 14 जुलाई (वार्ता) बड़ौदा बीएनपी परिबा म्यूचुअल फंड ने सेवा कारोबार के प्रमुख क्षेत्रों पर लक्षित नये निवेश-कोष बड़ौदा बीएनपी परिबा सर्विसेज फंड की पेशकश की है। .

see more..

पंजाब में वस्त्र उद्योग में निवेश के लिए सबसे अधिक अवसर: मान

14 Jul 2026 | 8:36 PM

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को राज्य को देश में वस्त्र उद्योग में निवेश के लिए सबसे अधिक संभावनाओं से भरा राज्य बताते हुए कहा कि राज्य संपूर्ण टेक्सटाइल मूल्य श्रृंखला में अपार अवसर प्रदान करता है और उद्यमियों के लिए पारदर्शी तथा उद्योग-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराता है।.

see more..

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता के पहला दौर प्रगति के साथ संपन्न, आभासी माध्यम से आठ तकनीकी सत्रों में हुई बातचीत

14 Jul 2026 | 8:23 PM

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता के पहले दौर में आठ तकनीकी सत्रों के दौरान महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई। यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में दी। .

see more..

टाटा समूह लगातार 18वें साल बना देश का सबसे मूल्यवान ब्रांड, अडानी समूह शीर्ष 10 में शामिल

14 Jul 2026 | 8:18 PM

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) टाटा समूह लगातार 18वें साल ब्रांड फाइनेंस इंडिया रिपोर्ट में भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बना है जबकि अडानी समूह पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हो गया है। .

see more..
शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 561 अंक टूटा

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 561 अंक टूटा

14 Jul 2026 | 8:10 PM

मुंबई, 14 जुलाई (वार्ता) पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 561 अंक उतर गया। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 344 अंक नीचे खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह 561.46 अंक (0.72 प्रतिशत) की गिरावट में 77,054.94 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग ऐसा ही रहा। यह 158.95 अंक यानी 0.66 प्रतिशत नीचे 24,052.05 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का गत 09 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

see more..