Tuesday, Mar 17 2026 | Time 13:56 Hrs(IST)
बिजनेस


रक्षाबंधन पर हुआ 17 हजार करोड़ का कारोबार: कैट

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) इस साल रक्षाबंधन पर देश भर में करीब 17 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ और खास बात यह रही कि बाजार में चीन के सामान नहीं दिख रहे थे।
अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली की चाँदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि एक मोटे अनुमान के अनुसार, शनिवार को रक्षाबंधन के मौके पर देश भर में लगभग 17 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इसमें लगभग चार हजार करोड़ रुपये की मिठाइयाँ, ड्राई फ्रूट, फल एवं अन्य अनेक प्रकार के उपहार का भी व्यापार हुआ। उन्होंने बताया कि यह सारा व्यापार भारतीय वस्तुओं का ही हुआ और चीन के सामान का बाजारों में कोई नामोनिशान नहीं था ।
श्री खंडेलवाल ने बताया कि कैट के नेतृत्व में देश के सभी राज्यों के व्यापारी संगठन रविवार, 10 अगस्त से देश भर में स्वदेशी वस्तुएं ही बेचने एवं खरीदने के लिए 'भारतीय सामान-हमारा स्वाभिमान' राष्ट्रीय अभियान शुरू कर रहे हैं। साथ ही 15 अगस्त तक देश भर में तिरंगा उत्सव भी मनायेंगे जिसके अंतर्गत बाजारों में दुकानों पर तिरंगे झंडे लगाये जायेंगे और बाजारों में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

फरवरी में निर्यात सालाना आधार पर घटा

16 Mar 2026 | 8:34 PM

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) सालाना आधार पर फरवरी में निर्यात घटकर 36.61 अरब डॉलर रह गया जबकि मासिक आधार पर इसमें वृद्धि हुई है।.

see more..

रुपया दो पैसे मजबूत

16 Mar 2026 | 7:30 PM

मुंबई, 16 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 1.75 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.2825 रुपये का बोला गया। .

see more..
दिग्गज कंपनियों में लिवाली से एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े प्रमुख सूचकांक

दिग्गज कंपनियों में लिवाली से एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े प्रमुख सूचकांक

16 Mar 2026 | 7:26 PM

मुंबई, 16 मार्च (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में दिग्गज और बड़ी कंपनियों में लिवाली से सोमवार को प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी में बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 938.93 अंक (1.26 प्रतिशत) की बढ़त में 75,502.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 257.70 अंक यानी 1.11 प्रतिशत ऊपर 23,408.80 अंक पर पहुंच गया।

see more..

नये हालात में अमेरिका से परस्पर लाभकारी समझौते की बातचीत जारी: वाणिज्य सचिव

16 Mar 2026 | 7:16 PM

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) सरकार ने सोमवार को कहा कि अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन के जवाबी आयात शुल्कों को निरस्त करने के वहां के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद उत्पन्न स्थित में भारत पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है।.

see more..

चावल, चीनी, दालों में तेजी; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

16 Mar 2026 | 5:51 PM

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ दालों और चीनी में भी तेजी रही। वहीं, गेहूं में गिरावट देखी गयी जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..