Tuesday, Jun 9 2026 | Time 03:13 Hrs(IST)
बिजनेस


जीएसटी में अब पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब, 22 सितंबर से होंगे लागू

नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में मुख्य स्लैबों की संख्या चार से घटकर दो करने के प्रस्ताव को मंगलवार को जीएसटी परिषद की मंजूरी मिल गयी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिषद की 56 वीं बैठक के बाद बताया कि अब दो मुख्य स्लैब पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत के होंगे। इसके अलावा कुछ वस्तुओं पर शून्य कर और कुछ पर 40 प्रतिशत कर भी होंगे। ये कर सुधार 22 सितंबर से लागू हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में कर स्लैब और दरों को युक्तिसंगत बनाने के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिये गये।
नयी व्यवस्था में अल्ट्रा हाई टेंपरेचर दूध, छेना, पनीर, चपाती रोटी पराठा आदि पर कोई कर नहीं लगेगा। तैंतीस जीवन रक्षक दवाओं पर कोई कर नहीं लगेगा। नमकीन भुजिया, सॉस, पास्ता, नूडल्स, चॉकलेट, आदि पर पांच प्रतिशत कर लगेगा। बालों में लगाने के तेल, साबुन शैम्पू, टूथ ब्रश, साइकिल जैसे घरेलू सामानों पर पांच प्रतिशत कर लगेगा।
छोटी कारों, टेलीविजन, फ्रीज, वाशिंग मशीन को 18 प्रतिशत की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलों, बसों, एंबुलेंस पर भी कर की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गयी है। व्यक्तिगत जीवन बीमा और व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पर भी कोई कर नहीं होगा।
पान मसाला, जर्दा, गुटखा, तंबाकू आदि पर 40 प्रतिशत की कर जारी रहेगी। जिन वस्तुओं पर उपकर लग रहा है उनकी दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जायेगा।
इस बदलाव से करीब 48,000 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।
श्रीमती सीतारमण ने कहा कि ये फैसले आम आदमी को ध्यान में रखकर लिये गये हैं। इन बदलावों से श्रम साध्य क्षेत्रों, किसानों तथा कृषि क्षेत्र और स्वास्थ्य क्षेत्र को ज्यादा फायदा होगा।
अजीत, संतोष
वार्ता
More News

एनएलसी इंडिया की तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, मंगलवार को खुलेगा ओएफएस

08 Jun 2026 | 8:29 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) केंद्र सरकार खनन क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी एनएलसी इंडिया (पूर्व में नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन) में अपनी तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी। .

see more..

यूरोपीय संघ को आगे भी भारत से मछली, आंडा, शहद और पशुओं की आंत का निर्यात जारी रखा जा सकेगा

08 Jun 2026 | 8:04 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) ने खाद्य-स्वास्थ्य नियमों के तहत भारत को सितंबर 2026 के बाद भी अपने बाजार में मछली, शहद, अंडे और पशुओं की आंत के निर्यात को जारी रखने की मान्यता दे दी है । .

see more..

भारत औद्योगिक विकास योजना के कार्यन्वयन की दिशा में 'भव्य पोर्टल' का शुभारंभ किया पीयूष गोयल ने

08 Jun 2026 | 7:40 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) देश में औद्योगिक इकाइयों के लिए सभी सुविधाओं से लैस 100 औद्योगिक पार्क विकसित करने की सरकार की महत्वाकांक्षी पहल- भारत औद्योगिक विकास योजना' (भव्य) को शुरू करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को राजधानी में ' भव्य पोर्टल' का शुभारंभ किया। .

see more..

रुपया 43 पैसे टूटा

08 Jun 2026 | 7:30 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 43 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.61 रुपये का बोला गया। .

see more..

अरण्य रियल एस्टेट्स फंड एडवाइजर्स ने आवासीय परियोजनाओं में किया एक हजार करोड़ का निवेश

08 Jun 2026 | 7:29 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) रियल एस्टेट क्षेत्र पर केंद्रित स्वतंत्र निवेश प्रबंधन कंपनी अरण्य रियल एस्टेट्स फंड एडवाइजर्स ने भारत की आवासीय रियल एस्टेट परियोजनाओं में अपने पहले डेट फंड और प्रत्यक्ष निवेशों के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।.

see more..