Saturday, Jun 13 2026 | Time 20:42 Hrs(IST)
बिजनेस


जीएसटी में गरीब और मध्यम वर्ग को राहत, ज्यादातर चीजों पर पांच प्रतिशत कर

नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने बुधवार को जीएसटी की अगली पीढ़ी की सुधार के तहत मुख्य स्लैबों की संख्या चार घटकर दो करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी और आम लोगों के इस्तेमाल की अधिकतर वस्तुओं को पांच प्रतिशत के स्लैब में रखने का फैसला किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिषद की 56 वीं बैठक के बाद बताया कि अब दो मुख्य स्लैब पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत के होंगे। इसके अलावा कुछ वस्तुओं पर शून्य कर और कुछ पर 40 प्रतिशत कर भी होंगे। ये कर सुधार 22 सितंबर से लागू हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में कर स्लैब और दरों को युक्तिसंगत बनाने के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिये गये।
नयी व्यवस्था में अल्ट्रा हाई टेंपरेचर दूध, छेना, पनीर, चपाती रोटी पराठा आदि पर कोई कर नहीं लगेगा। तैंतीस जीवन रक्षक दवाओं को भी कर मुक्त रखा गया है। सभी देशी रोटियों (चपाती, पराठा, रोटी आदि) पर जीएसटी दर शून्य होगी।
तैंतीस जीवनरक्षक दवाओं और औषधियों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है। कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर दीर्घकालिक रोगों के उपचार में प्रयुक्त तीन जीवनरक्षक दवाओं और औषधियों पर जीएसटी पांच प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है। अन्य दवाओं पर पांच प्रतिशत कर लगेगा। व्यक्तिगत जीवन बीमा और व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पर भी कोई कर नहीं होगा।
जिन वस्तुओं पर क्षतिपूर्ति उपकर लग रहा है उन पर करों की दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि राज्यों को क्षतिपूर्ति के पूरे भुगतान के बाद उनकी दरों में बदलाव का अधिकार वित्त मंत्री को होगा और इसके लिए दोबारा परिषद की बैठक बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी।
राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के आधार पर गणना करें तो इस बदलाव से करीब 48,000 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।
श्रीमती सीतारमण ने कहा कि ये फैसले आम आदमी को ध्यान में रखकर लिये गये हैं। इन बदलावों से श्रम साध्य क्षेत्रों, किसानों तथा कृषि क्षेत्र और स्वास्थ्य क्षेत्र को ज्यादा फायदा होगा।
हेयर ऑयल, साबुन, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर और अन्य घरेलू सामानों, पैकेज्ड नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, संरक्षित मांस, कॉर्नफ्लेक्स, मक्खन, घी आदि जैसे लगभग सभी खाद्य पदार्थों पर जीएसटी घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
कृषि उपकरणों और संबंधित सभी वस्तुओं पर पांच प्रतिशत की दर से कर लगेगा। सल्फ्यूरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल और अमोनिया पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है जिससे किसानों को फायदा होगा।
चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा या पशु चिकित्सा या भौतिक या रासायनिक विश्लेषण के लिए उपयोग किये जाने वाले विभिन्न चिकित्सा उपकरणों और उपकरणों पर भी अब 18 की जगह पांच प्रतिशत कर होगा।
वैडिंग गॉज, पट्टियां, डायग्नोस्टिक किट और अभिकर्मक, रक्त शर्करा निगरानी प्रणाली (ग्लूकोमीटर), चिकित्सा उपकरण आदि पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
मानव निर्मित रेशे पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत और मानव निर्मित धागे पर 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत जीएसटी किया गया है।
हस्तशिल्प, संगमरमर और ट्रैवर्टीन ब्लॉक, ग्रेनाइट ब्लॉक और मध्यवर्ती चमड़े के सामान जैसी श्रम-प्रधान वस्तुओं पर 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत जीएसटी किया गया है।
नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों और उनके निर्माण के पुर्जों पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी की गयी है।प्रति इकाई 7,500 रुपये प्रतिदिन या उसके बराबर मूल्य वाली "होटल आवास" सेवाओं पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर प्रतिशत किया गया है।
आम आदमी द्वारा उपयोग की जाने वाली सौंदर्य और शारीरिक स्वास्थ्य सेवाओं जैसे जिम, सैलून, नाई, योग केंद्र आदि पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है।
एयर कंडीशनिंग मशीनों, 32 इंच के टीवी (सभी टीवी पर अब 18 प्रतिशत कर), डिशवॉशिंग मशीनों, छोटी कारों, 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। सीमेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है।
छोटी कारों और 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। बसों, ट्रकों, एम्बुलेंस आदि पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। तिपहिया वाहन पर 28 प्रतिशत से कर घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। सभी ऑटो पार्ट्स पर 18 प्रतिशत की एक समान दर लागू की गई है।
पान मसाला, जर्दा, गुटखा, तंबाकू, सिगार, सिगरेट, बीड़ी तथा दूसरे तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत की दर जारी रहेगी। एडेड शुगर या दूसरे स्वीटनर या फ्लेवर मिश्रित उत्पादों और कैफीनेटेड पेय को भी 40 प्रतिशत से स्लैब में रखा गया है। व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए विमान सेवा, 350 सीसी से अधिक के दुपहिया वाहन, 1,200 सीसी से अधिक की पेट्रोल कारें और 1,500 सीसी से अधिक की डीजल कारों पर भी 40 प्रतिशत कर लगेगा।
अजीत, संतोष
वार्ता
More News

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गिफ्टी सिटी में किया हेक्सवेयर के नये डिलीवरी सेंटर का उद्घाटन

13 Jun 2026 | 4:21 PM

अहमदाबाद, 13 जून (वार्ता) वैश्विक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी समाधान एवं सेवाएं प्रदान करने वाली सूचीबद्ध भारतीय कंपनी हेक्सवेयर टेक्नोलॉजीज ने शनिवार को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में एक नया डिलीवरी सेंटर खोला। .

see more..
विश्व बैंक ने 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाया, कोविड-19 के बाद सबसे धीमी रह सकती है गति

विश्व बैंक ने 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाया, कोविड-19 के बाद सबसे धीमी रह सकती है गति

13 Jun 2026 | 12:43 AM

वॉशिंगटन, 12 जून (वार्ता) विश्व बैंक ने अपनी नवीनतम वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाते हुए चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का आर्थिक प्रभाव क्षेत्र से कहीं आगे तक फैल रहा है और दुनिया भर के देशों पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है। गुरुवार को जारी ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स ( विश्व की आर्थिक संभावनाएं) शीर्षक रिपोर्ट के ताजा संस्करण में विश्व बैंक ने वर्ष 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो एक वर्ष पहले 2.9 प्रतिशत थी। वहीं, वैश्विक मुद्रास्फीति (महंगाई) औसतन 4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो कई अर्थव्यवस्थाओं में जारी मूल्य दबावों को दर्शाती है।

see more..
खुदरा महंगाई लगातार चौथे महीने बढ़ी, मई में 3.93 प्रतिशत पर

खुदरा महंगाई लगातार चौथे महीने बढ़ी, मई में 3.93 प्रतिशत पर

13 Jun 2026 | 12:40 AM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) खाने-पीने के सामान, ईंधन और गहनों के दाम बढ़ने से मई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर यानी खुदरा महंगाई बढ़कर 3.93 प्रतिशत पर पहुंच गयी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि मई में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई 4.25 प्रतिशत और शहरी इलाकों में 3.53 प्रतिशत दर्ज की गयी।

see more..

म्यूचुअल फंड कंपनी ने शुरू किया रक्तदान अभियान

12 Jun 2026 | 8:43 PM

मुंबई, 12 जून (वार्ता) कोटक म्यूचुअल फंड ने सामाजिक कल्याण के अपने प्रयासों के तहत देश भर में रक्तदान अभियान शुरू किया है।
कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस सामाजिक पहल का उद्घाटन यहां कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक वासवानी और प्रबंध निदेशक नीलेश शाह ने किया। अभियान में कोटक म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी हर्ष उपाध्याय भी शामिल थे।
कंपनी ने कहा है कि यह अभियान सामाजिक कल्याण के प्रति उसकी अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। यह कार्यक्रम देश के 100 से अधिक शहरों में चलाया जाएगा।
मनोहर उप्रेती
वार्ता.

see more..

भारतीय कंपनी अवतार ने विकसित किया लिखित पाठ पर वीडियो सृजित करने वाला एआई मॉडल, एआई मिशन ने की मदद

12 Jun 2026 | 8:38 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मिशन ने शुक्रवार को यहां देश में ही विकसित एआई मार्डन 'वार्या' जारी किया जो टेक्सट (लिखित पाठ) के आधार पर वीडियो-कहानी तैयार करने में सहायक है। वार्या को काफी किफायती , अधिक तीव्र गति से गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करने में समक्षम एआई मॉडल बताया गया है। .

see more..