Wednesday, Feb 11 2026 | Time 15:30 Hrs(IST)
बिजनेस


चावल मजबूत, गेहूं नरम, खाद्य तेलों में घटबढ़, चीनी-दालों में तेजी

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के दाम बढ़ गये जबकि गेहूं में नरमी का रुख रहा। खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखी गयी। दालों और चीनी के भाव में तेजी रही।विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा 40 रिंगिट की मजबूती के साथ 4,488 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.92 प्रतिशत चढ़कर 51.70 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब 121 रुपये बढ़कर 3,833.95 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। गेहूं 10 रुपये सस्ता हुआ और 2,849.18 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा भी 18 रुपये टूटकर 3,306.23 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया।
खाद्य तेलों में सरसों तेल औसतन 45 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मूंगफली तेल में 56 रुपये और वनस्पति में 70 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। ग्राहकी उतरने से सोया तेल में 129 रुपये, पाम ऑयल 107 रुपये और सूरजमुखी तेल 34 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।
दाल-दलहनों में आज तेजी रही। तुअर दाल की औसत कीमत 224 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 119 रुपये और मसूर दाल 155 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मूंग दाल की कीमत में 97 रुपये और उड़द दाल में 24 रुपये प्रति क्विंटल की मजबूती रही।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज तेजी का रुख रहा। गुड़ की औसत कीमत 82 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी 24 रुपये मजबूत हुई।
अजीत.श्रवण
जारी वार्ता
More News

अकासा के सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर ने दिया इस्तीफा

11 Feb 2026 | 2:57 PM

मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा के सह-संस्थापक एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) विनय दुबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।.

see more..

ओमान ने भारतीय निवेशकों को नये एल्युमिनियम ज़ोन में निवेश का दिया न्योता, द्विपक्षीय व्यापार में तेजी

11 Feb 2026 | 2:47 PM

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) ओमान अपने प्लास्टिक क्लस्टर की सफलता को दोहराने की कोशिश के तहत भारतीय निवेशकों को नयी योजना वाले एल्युमीनियम प्रोसेसिंग ज़ोन में हिस्सा लेने के लिये आमंत्रित कर रहा है। इससे यह पहल तेज़ी से बढ़ रही भारत-ओमान आर्थिक साझेदारी के तहत आयेगी। लादायन कार्यक्रम के प्रमुख मुंधर अल-रवाहि ने यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि ओमान एल्युमिनियम क्षेत्र के इर्द-गिर्द "एक संपूर्ण इकोसिस्टम" विकसित करना चाहता है।

see more..

जियोफाइनेंस ऐप पर अब अलग-अलग बैंकों और एनबीएफसी की सावधि जमा सुविधा

11 Feb 2026 | 2:17 PM

मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) जियोफाइनेंस ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों एनबीएफसी की सावधि जमा सेवाएं शुरू की हैं। .

see more..

एयरटेल ने ओटीपी लीक से होने वाले फ्रॉड रोकने के लिए नया एआई-आधारित सुरक्षा फीचर पेश किया

11 Feb 2026 | 2:14 PM

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) एयरटेल ने स्पैम की समस्या से निपटने के अपने लगातार प्रयासों के तहत बुधवार को अपना नया एआई-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम पेश किया।.

see more..
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में  उतार-चढ़ाव

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

11 Feb 2026 | 11:45 AM

मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया और प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुलने के बाद गिरावट में चले गये। सेंसेक्स 65.23 अंक की तेजी के साथ 84,339.15 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 66.69 अंक (0.08 प्रतिशत) नीचे 84,207.23 अंक पर था।

see more..