Sunday, Feb 15 2026 | Time 14:10 Hrs(IST)
बिजनेस


अगस्त में यात्री वाहनों की बिक्री 8.8 प्रतिशत घटी

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) अगस्त में देश में यात्री वाहनों की बिक्री साल-दर-साल 8.8 प्रतिशत घटकर 3,21,840 इकाई रह गयी। यात्री वाहनों में कार, एसयूवी और वैन आते हैं।
घरेलू वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि दुपहिया की बिक्री अगस्त में 7.1 प्रतिशत बढ़कर 18,33,921 इकाई और तिपहिया की 8.3 प्रतिशत की वृद्धि के सात 75,759 इकाई रही। किसी भी साल अगस्त में यह तिपहिया की सर्वाधिक बिक्री है।
सियाम वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री के आंकड़े जारी करता है जिसे थोक बिक्री भी कहते हैं।
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में किये गये सुधार से लोग ज्यादा वाहन खरीदेंगे और भारतीय वाहन उद्योग को आगामी त्योहारी मौसम में अधिक गति मिलेगी।
जीएसटी दरों में की गयी कटौती 22 सितंबर से लागू होगी, लगभग सभी कंपनियों ने वाहनों की कीमतों में कमी की घोषणा की है, और कुछ ने तो अभी से दाम घटा दिये हैं।
टाटा मोटर्स को छोड़कर अन्य कंपनियों का यात्री वाहनों का निर्यात 24.6 प्रतिशत बढ़ा है। दुपहिया के निर्यात में 27.6 प्रतिशत और तिपहिया के निर्यात में 48.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।
अजीत, उप्रेती
वार्ता
More News

चावल, गेहूं में साप्ताहिक गिरावट, चीनी, खाद्य तेल मजबूत, दालों में घटबढ़

15 Feb 2026 | 9:47 AM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों के दाम बढ़ गये जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

वैश्विक कारकों के मिलेगी शेयर बाजार को दिशा

15 Feb 2026 | 9:46 AM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) आईटी कंपनियों पर दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह गिरावट देखी गयी और अब आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों पर ज्यादा रहेगी। .

see more..

एफपीआई ने फरवरी में किया 29,714 करोड़ रुपये का निवेश

15 Feb 2026 | 9:43 AM

मुंबई, 14 फरवरी (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में 29,714 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। शुद्ध निवेश लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है। .

see more..

कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए विकासशील देशों पर ज्यादा बोझ नहीं डाला जा सकता: सीतारमण

14 Feb 2026 | 7:17 PM

म्युनिख, 14 फरवरी (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जर्मनी के म्युनिख में शनिवार को एक परिचर्चा में कार्बन उत्सर्जन पर विकसित और विकासशील देशों के लिए अलग-अलग जिम्मेदार तय करने की मांग करते हुए कहा कि जिन देशों ने पहले कम उत्सर्जन किया है उन्हें ज्यादा उत्सर्जन करने वाले देशों के बराबर कीमत चुकाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। .

see more..

चावल सस्ता; चीनी महंगी; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

14 Feb 2026 | 4:50 PM

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव घट गये। गेहूं में टिकाव रहा जबकि चीनी की कीमत बढ़ गयी। दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।.

see more..