Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:36 Hrs(IST)
बिजनेस


अगस्त में थोक मुद्रास्फीति दर 0.52 प्रतिशत रही

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) खाने-पीने के सामानों, खासकर विनिर्मित खाद्य उत्पादों, के दाम बढ़ने से थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति की सालाना दर इस साल अगस्त में बढ़कर 0.52 प्रतिशत दर्ज की गयी जो इस साल अप्रैल के बाद का उच्चतम स्तर है।
लगातार दो महीने शून्य से नीचे रहने के बाद थोक महंगाई बढ़ी है। इससे पहले, जुलाई में यह शून्य से 0.58 प्रतिशत और जून में 0.13 प्रतिशत नीचे दर्ज की गयी थी।
खाद्य पदार्थों की थोक मुद्रास्फीति दर भी 0.21 प्रतिशत रही जो जुलाई में शून्य से 2.15 प्रतिशत नीचे थी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि अगस्त में प्राथमिक उत्पादों की मुद्रास्फीति दर शून्य से 2.10 फीसदी नीचे रही। ईंधन एवं बिजली वर्ग में मुद्रास्फीति दर 3.17 प्रतिशत और विनिर्मित वस्तुओं के वर्ग में 2.55 प्रतिशत रही।
अगस्त में आटा 4.75 प्रतिशत और अनाज 1.03 प्रतिशत महंगे हुए। वहीं, धान की महंगाई दर शून्य से 0.84 प्रतिशत, दालों की शून्य से 14.85 प्रतिशत, सब्जियों की 14.18 प्रतिशत, आलू की 44.11 प्रतिशत, प्याज की 50.46 प्रतिशत और फलों की शून्य से 4.86 प्रतिशत नीचे रही। दूध के दाम 2.58 प्रतिशत बढ़े।
अगस्त 2024 के मुकाबले कच्चा तेल 13.68 प्रतिशत, रसोई गैस 1.22 प्रतिशत, पेट्रोल 5.72 प्रतिशत और डीजल 3.54 प्रतिशत सस्ता हुआ।
वहीं, विनिर्मत खाद्य पदार्थों के दाम 7.15 प्रतिशत बढ़ गये। सीमेंट, चूना पत्थर और प्लास्टर के दाम 4.23 फीसदी बढ़ी।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

एफपीआई ने सितंबर के पहले सप्ताह में निकाले 10,289 करोड़ रुपये

06 Sep 2026 | 8:16 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 10,289 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। .

see more..

कच्चे तेल, रुपये की चाल से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

06 Sep 2026 | 8:15 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कच्चे तेल और रुपये की चाल पर रहेगी। .

see more..

अपनी प्रौद्योगिकी को वैश्विक बाजार में ले जाने की तैयारी में जियो

05 Sep 2026 | 11:00 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) रिलायंस समूह की कंपनी जियो अगले एक दशक में कनेक्टिविटी के साथ प्रौद्योगिकी पर फोकस करते हुए वैश्विक बाजार में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेगी। .

see more..

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

05 Sep 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर

05 Sep 2026 | 6:06 PM

हैदराबाद, 05 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस हैदराबाद में 264 एकड़ में एक गीगावाट का डेटा सेंटर स्थापित करेगी। .

see more..