Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:52 Hrs(IST)
बिजनेस


नवरात्र में टूटा बिक्री का 10 साल का रिकॉर्ड

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) देश में इस साल नवरात्र के दौरान बिक्री का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
उद्योग जगत के सूत्रों ने बताया कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती के कारण और रुकी हुई मांग आने से नवरात्र में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुयी है।
जीएसटी में कटौती से वाहन कंपनियों की बिक्री सबसे अधिक बढ़ी। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की बिक्री पिछले नवरात्र की तुलना में दोगुनी हो गयी। पिछले साल नवरात्र में उसने 85 हजार वाहन बेचे थे जबकि इस साल 01 अक्टूबर तक 10 दिन में उसने 1,50,000 बुकिंग का आंकड़ा छू लिया था।
उसने नवरात्र के पहले आठ दिन में 1.65 लाख वाहनों की डिलीवरी की। इसमें पहले दिन की 30 हजार कारों की डिलीवरी के साथ शुरुआत हुयी जो 35 साल में एक दिन का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन जैसे लोकप्रिय मॉडलों की बिक्री सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़ी।
दुपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि उसके शोरूम में आने वाले संभावित ग्राहकों की संख्या दोगुनी हो गयी।
टाटा मोटर्स ने नवरात्र में 50 हजार से अधिक वाहन बेचे। इनमें अल्ट्रोज, पंच, नेक्सन और टिएगो मॉडलों की मांग ज्यादा रही।
इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बात करें तो एलजी, हेयर और गोदरेज की बिक्री में पिछले नवरात्र की तुलना में दहाई अंक की वृद्धि देखी गयी। हेयर की बिक्री 85 प्रतिशत बढ़ी और ढाई लाख रुपये से ऊपर की श्रेणी में 85 इंच और 100 इंच के टेलीविजन सेट का पूरा दिवाली स्टॉक समाप्त हो गया तथा 65 इंच के 300 से 350 टीवी सेट बिके।
रिलायंस रिटेल की बिक्री 20 से 25 प्रतिशत बढ़ी जिसमें बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन सेट, स्मार्टफोन और फैशन श्रेणी में सबसे अधिक वृद्धि देखी गयी। इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर विजय सेल्स की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी।
जीएसटी में कटौती की घोषणा 03 सितंबर को की गयी थी और यह 22 सितंबर को नवरात्र के पहले दिन लागू हुई। इसलिए, नवरात्र में बिक्री बढ़ने में काफी योगदान इस बात का भी है कि लोगों ने कीमतों में कमी को देखते हुए अपनी खरीद टाल दी थी।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

एफपीआई ने सितंबर के पहले सप्ताह में निकाले 10,289 करोड़ रुपये

06 Sep 2026 | 8:16 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 10,289 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। .

see more..

कच्चे तेल, रुपये की चाल से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

06 Sep 2026 | 8:15 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कच्चे तेल और रुपये की चाल पर रहेगी। .

see more..

अपनी प्रौद्योगिकी को वैश्विक बाजार में ले जाने की तैयारी में जियो

05 Sep 2026 | 11:00 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) रिलायंस समूह की कंपनी जियो अगले एक दशक में कनेक्टिविटी के साथ प्रौद्योगिकी पर फोकस करते हुए वैश्विक बाजार में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेगी। .

see more..

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

05 Sep 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर

05 Sep 2026 | 6:06 PM

हैदराबाद, 05 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस हैदराबाद में 264 एकड़ में एक गीगावाट का डेटा सेंटर स्थापित करेगी। .

see more..