Monday, Sep 7 2026 | Time 14:13 Hrs(IST)
बिजनेस


सौमित्र श्रीवास्तव ने इंडियन ऑयल में निदेशक का पद संभाला

नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) इंडियन ऑयल में हाल ही में निदेशक (विपणन) नियुक्त किये गये सौमित्र पी. श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले श्री श्रीवास्तव ने आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई से एक्जीक्यूटिव एमबीए किया है। अपने करियर के दौरान उन्होंने प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। सेल्स फंक्शन के विभिन्न प्रमुख पदों पर पहुंचने से पहले उन्होंने एलपीजी व्यवसाय में भी चार साल तक काम किया है।
इंडियन ऑयल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री श्रीवास्तव की नेतृत्व शैली सहयोगात्मक और परिणाम-उन्मुख है। उन्होंने उत्तर एवं पूर्व भारत के रिटेल सेल्स प्रमुख के रूप में काम किया है। उन्होंने नयी दिल्ली और मुंबई में मंडल कार्यालयों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड में बिक्री का नेतृत्व करते हुए व्यापक परिचालन विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया।
उन्होंने महाराष्ट्र और गोवा के राज्य प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए प्रमुख उत्पादों और व्यवसायों का प्रबंधन किया। अपनी नई नियुक्ति से ठीक पहले, उन्होंने कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट रणनीति) के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने और समग्र परिचालन में अधिक दक्षता लाने के लिए रणनीतिक पहलों पर ध्यान केंद्रित किया।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

चीनी एक सप्ताह में 287 रुपये सस्ती, खाद्य तेलों में तेजी जारी

06 Sep 2026 | 8:17 AM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी 287 रुपये सस्ती हो गयी। चीनी के साथ चावल और गेहूं में भी नरमी रही। वहीं, खाद्य तेलों के भाव बढ़ गये जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।.

see more..

एफपीआई ने सितंबर के पहले सप्ताह में निकाले 10,289 करोड़ रुपये

06 Sep 2026 | 8:16 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 10,289 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। .

see more..

कच्चे तेल, रुपये की चाल से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

06 Sep 2026 | 8:15 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कच्चे तेल और रुपये की चाल पर रहेगी। .

see more..

अपनी प्रौद्योगिकी को वैश्विक बाजार में ले जाने की तैयारी में जियो

05 Sep 2026 | 11:00 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) रिलायंस समूह की कंपनी जियो अगले एक दशक में कनेक्टिविटी के साथ प्रौद्योगिकी पर फोकस करते हुए वैश्विक बाजार में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेगी। .

see more..

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

05 Sep 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..