Monday, Aug 17 2026 | Time 16:47 Hrs(IST)
बिजनेस


रुपया सात पैसे मजबूत

मुंबई, 04 नवंबर (वार्ता) लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.70 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा सोमवार को 6.50 पैसे टूटकर 88.77 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज 22 पैसे की बढ़त में 88.55 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और एक समय 88.28 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया था, लेकिन बाद में डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये पर दबाव आ गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के 0.20 प्रतिशत मजबूत होने और शेयर बाजार की गिरावट से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि बैंकों की डॉलर खरीद और कच्चे तेल की कीमत में नरमी से रुपये को समर्थन मिला।
अजीत.श्रवण
वार्ता
More News

स्काईहॉप एविएशन इलेक्ट्रिक सीप्लेन के विकल्प पर कर रहा विचार, नार्वे की नोएमी एयरोस्पेस के साथ किया एमओयू

17 Aug 2026 | 3:01 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) देश के पहले समर्पित सीप्लेन ऑपरेटर स्काईहॉप एविएशन ने भारत और व्यापक रूप से दक्षिण एशियाई क्षेत्र में इलेक्ट्रिक सीप्लेन के संचालन की संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए नार्वे की कंपनी नोएमी एयरोस्पेस के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। .

see more..

एफपीआई का निवेश अगस्त के पहले दो सप्ताह में 15,691 करोड़ रुपये बढ़ा

16 Aug 2026 | 12:24 PM

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलिया निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त के पहले दो सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 15,691 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। .

see more..
वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी शेयर बाजार की चाल

वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी शेयर बाजार की चाल

16 Aug 2026 | 11:00 AM

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता) बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की चाल मुख्य रूप से वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी। निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया संकट के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों पर भी होगी। घरेलू स्तर पर नौ प्रमुख उद्योगों के जुलाई आंकड़े अगले सप्ताह जारी किये जाने हैं। शेयर बाजार की दिशा तय करने में इसका भी हाथ रहेगा। गत सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार और गुरुवार को मजबूत बंद हुआ जबकि अन्य तीन दिन गिरावट देखी गयी। यह 489.92 अंक (0.62 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट में 78,009.25 अंक पर बंद हुआ।

see more..
देश में ही बनेंगे एएमसीए के स्वदेशी इंजन, रिलायंस और रोल्स-रॉयस के बीच साझेदारी

देश में ही बनेंगे एएमसीए के स्वदेशी इंजन, रिलायंस और रोल्स-रॉयस के बीच साझेदारी

14 Aug 2026 | 10:00 PM

मुंबई, 14 अगस्त (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस ने देश के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कार्यक्रम के लिए स्वदेशी लड़ाकू विमान इंजन के देश में ही निर्माण के लिए शुक्रवार को एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। दोनों कंपनियों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बताया कि इस साझेदारी के तहत इंजन के डिजाइन, विकास, निर्माण और आपूर्ति में साथ काम करने का रणनीतिक इरादा जताया गया है। एएमसीए देश का अगली पीढ़ी का लड़ाकू विमान कार्यक्रम है और इसे वायु सेना की ताकत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

see more..