Tuesday, Dec 16 2025 | Time 21:35 Hrs(IST)
बिजनेस


टाटा पावर का मुनाफा दूसरी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 1,245 करोड़ पर

मुंबई, 11 नवंबर (वार्ता) बिजली कंपनी टाटा पावर को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान 1,245 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।कंपनी ने मंगलवार को जारी वित्तीय परिणामों में बताया कि दूसरी तिमाही में उसका कुल राजस्व तीन प्रतिशत बढ़कर 15,769 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। परिचालन लाभ छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,032 करोड़ रुपये रहा।
टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने बताया कि कंपनी का मजबूत प्रदर्शन उसके कारोबारी मॉडल के रणनीतिक पहलुओं और लिए गये फैसलों की मजबूती दिखाता है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ऊर्जा, हरित ऊर्जा और उपभोक्ता केंद्रित वितरण में वृद्धि जारी है।
कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार में उसका मुनाफा 70 प्रतिशत बढ़कर 511 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस सेग्मेंट में उसका परिचालन लाभ 57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,575 करोड़ रुपये और राजस्व 89 प्रतिशत बढ़कर 3,613 करोड़ रुपये रहा।
सोलर सेल और मॉड्यूल निर्माण दूसरी तिमाही में क्रमशः 928 मेगावाट और 970 मेगावाट रहे।
बिजली पारेषण कारोबार से प्राप्त कुल राजस्व सालाना आधार पर 41 प्रतिशत बढ़कर 120 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बिजली वितरण कारोबार का राजस्व 34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 557 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बताया कि वह महाराष्ट्र, गोवा और उत्तर प्रदेश में भावी अवसरों को सक्रिय रूप से तलाश रही है।
अजीत.श्रवण
वार्ता
More News

श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ का 22 दिसंबर से खुलेगा आईपीओ

16 Dec 2025 | 7:42 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ ) 22 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रामावतार अग्रवाल ने मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने ऊपरी मूल्य बैंड पर 38.49 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा हैं और शेयर एनएसई इमर्ज प्लेटफ़ॉर्म पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।.

see more..

गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी का आईपीओ 22 दिसंबर को खुलेगा

16 Dec 2025 | 7:29 PM

अहमदाबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 दिसंबर को खुलेगा।.

see more..

कमजोर रुपये के दबाव में सेंसेक्स 533 अंक लुढ़का

16 Dec 2025 | 5:47 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) रुपये के लगातार दबाव में रहने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 533.50 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 84,679.86 अंक पर बंद हुआ।.

see more..

चावल, गेहूं, चीनी, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

16 Dec 2025 | 5:16 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी देखी गयी। खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

रिलायंस ने 75 साल पुराने एसआईएल ब्रांड को रिलॉन्च किया, बाजार में उतारेगी नूडल्स, जैम, केचप

16 Dec 2025 | 4:57 PM

बेंगलुरु, 16 दिसंबर (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने 75 साल पुराने फूड ब्रांड एसआईएल को नये रूप में बाजार में पेश किया है और नूडल्स, जैम, केचप जैसे उत्पाद बाजार में उतारने की घोषणा की है। .

see more..