Tuesday, Dec 16 2025 | Time 21:41 Hrs(IST)
बिजनेस


एनपीसीआई भारत बिलपे ने मोबाइल ऐप पर डॉलर के लेन-देन की सुविधा शुरू की

मुंबई, 11 नवंबर (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड (एनबीबीएल) ने अपने भारत कनेक्ट प्लेटफार्म पर विदेशी मुद्रा (अमेरिकी डॉलर) की खरीद और भुगतान की सुविधा वाली एक नयी श्रेणी शुरू की है।
कंपनी की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह सुविधा क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी क्लियरकॉर्प डीलिंग सिस्टम्स (इंडिया) लिमिटेड (क्लियरकॉर्प) के सहयोग से की गयी है। इससे एनबीबीएल के भारत कनेक्ट को क्लियरकॉर्प के एफएक्स-रिटेल प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा गया है।
भारत कनेक्ट के साथ एफएक्स रिटेल प्लेटफॉर्म को जोड़ने से खुदरा ग्राहक भारत कनेक्ट (बीबीपीएस) प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत अपने पसंदीदा भुगतान या बैंकिंग ऐप के माध्यम से ही विदेशी मुद्रा (डॉलर) प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा का हाल में मुंबई में संपन्न ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर की में उपस्थिति में प्रदर्शन किया किया गया था।
एनबीबीएल की एमडी और सीईओ नूपुर चतुर्वेदी ने कहा, “ यह भारतीय लोगों के लिए विदेशी मुद्रा के लेन-देन के तरीके में एक नया अध्याय है। क्लियरकॉर्प के साथ हमारा सहयोग वैश्विक भुगतान को सरल बनाने और सुरक्षित एवं विश्वसनीय डिजिटल बुनियादी ढाँचे के माध्यम से प्रत्येक भारतीय के लिए विदेशी मुद्रा को सुलभ और किफायती बनाने के सामूहिक प्रयास को दर्शाता है।”
मनोहर.श्रवण
वार्ता
More News

श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ का 22 दिसंबर से खुलेगा आईपीओ

16 Dec 2025 | 7:42 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ ) 22 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रामावतार अग्रवाल ने मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने ऊपरी मूल्य बैंड पर 38.49 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा हैं और शेयर एनएसई इमर्ज प्लेटफ़ॉर्म पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।.

see more..

गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी का आईपीओ 22 दिसंबर को खुलेगा

16 Dec 2025 | 7:29 PM

अहमदाबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 दिसंबर को खुलेगा।.

see more..

कमजोर रुपये के दबाव में सेंसेक्स 533 अंक लुढ़का

16 Dec 2025 | 5:47 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) रुपये के लगातार दबाव में रहने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 533.50 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 84,679.86 अंक पर बंद हुआ।.

see more..

चावल, गेहूं, चीनी, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

16 Dec 2025 | 5:16 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी देखी गयी। खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

रिलायंस ने 75 साल पुराने एसआईएल ब्रांड को रिलॉन्च किया, बाजार में उतारेगी नूडल्स, जैम, केचप

16 Dec 2025 | 4:57 PM

बेंगलुरु, 16 दिसंबर (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने 75 साल पुराने फूड ब्रांड एसआईएल को नये रूप में बाजार में पेश किया है और नूडल्स, जैम, केचप जैसे उत्पाद बाजार में उतारने की घोषणा की है। .

see more..