Monday, Sep 7 2026 | Time 11:39 Hrs(IST)
बिजनेस


तीन साल में 17 करोड़ टन बढ़ सकती है सीमेंट उत्पादन क्षमता: क्रिसिल

मुंबई, 12 नवंबर (वार्ता) देश में सीमेंट उत्पादन क्षमता में वित्त वर्ष 2027-28 तक तीन साल में 16-17 करोड़ टन की वृद्धि की संभावना है जो पिछले तीन वित्त वर्ष के 9.5 करोड़ टन की क्षमता वृद्धि के मुकाबले 75 प्रतिशत अधिक है।
बाजार अध्ययन एवं साख निर्धारक एजेंसी क्रिसिल ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही। उसने बताया कि मजबूत मांग और उच्च क्षमता दोहन को देखते हुए उम्मीद है कि सीमेंट कंपनियां अपनी क्षमता बढ़ायेंगी। हालांकि इसके लिए बड़ी पूंजी आवश्यकता होगी। साथ ही अधिकतर मामलों में मौजूदा कंपनियों के ही क्षमता विस्तार में उम्मीद दिख रही है। क्रिसिल ने 17 सीमेंट कंपनियों की योजनाओं और बैलेंसशीट के अध्ययन के आधार पर यह बात कही है। इन 17 सीमेंट कंपनियों की संयुक्त उत्पादन क्षमता देश के कुल 66.8 करोड़ टन सालाना क्षमता का 85 प्रतिशत है।
मजबूत मांग के कारण रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले तीन साल में देश में सीमेंट का उत्पादन 9.5 प्रतिशत वार्षिक औसत दर से बढ़ा है। इसमें बुनियादी ढांचा और आवास क्षेत्र की मुख्य भूमिका रही है। इसके परिणाम स्वरूप पिछले वित्त वर्ष में क्षमता दोहन एक दशक के 65 प्रतिशत की औसत के मुकाबले बढ़कर 70 प्रतिशत पर पहुंच गया।
क्रिसिल रेटिंग्स के आनंद कुलकर्णी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 से 2026-28 के बीच हर साल सीमेंट की मांग में तीन-चार करोड़ टन की वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे क्षमता में भी मजबूत वृद्धि देखने के लिए मिलेगी, हालांकि यह हर साल एक जैसी नहीं होगी।
मौजूदा वित्त वर्ष में सात से 7.5 करोड़ टन अतिरिक्त उत्पादन शुरू होगा जिससे निकट भविष्य में क्षमता दोहन के अनुपात में कमी आयेगी। लेकिन तीन साल में उत्पादन क्षमता विस्तार के अनुरूप हो जायेगा। क्रिसिल रेटिंग्स के एसोसिएट डॉयरेक्टर पार्थ शाह ने कहा कि सीमेंट कंपनियों के अगले तीन साल में 1.2 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश की संभावना है। यह पिछले तीन वित्त वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पूंजीगत निवेश में 10-15 प्रतिशत हरित ऊर्जा और लागत की तुलना में दक्षता में सुधार की परियोजनाओं पर खर्च होंगे।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

एफपीआई ने सितंबर के पहले सप्ताह में निकाले 10,289 करोड़ रुपये

06 Sep 2026 | 8:16 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 10,289 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। .

see more..

कच्चे तेल, रुपये की चाल से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

06 Sep 2026 | 8:15 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कच्चे तेल और रुपये की चाल पर रहेगी। .

see more..

अपनी प्रौद्योगिकी को वैश्विक बाजार में ले जाने की तैयारी में जियो

05 Sep 2026 | 11:00 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) रिलायंस समूह की कंपनी जियो अगले एक दशक में कनेक्टिविटी के साथ प्रौद्योगिकी पर फोकस करते हुए वैश्विक बाजार में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेगी। .

see more..

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

05 Sep 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर

05 Sep 2026 | 6:06 PM

हैदराबाद, 05 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस हैदराबाद में 264 एकड़ में एक गीगावाट का डेटा सेंटर स्थापित करेगी। .

see more..