Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:18 Hrs(IST)
बिजनेस


खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में 14 साल के न्यूनतम स्तर पर

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) खाद्य वस्तुओं की कीमतों में सालाना आधार पर भारी गिरावट और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कमी के बाजार प्रभाव के बीच उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर में और घटकर 0.25 प्रतिशत के स्तर पर आ गयी।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी अक्टूबर के सीपीआई आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2011-12 की कीमतों को आधार बनाकर जारी की जा रही सीपीआई श्रृंखला में यह खुदरा मुद्रास्फीति का न्यूनतम स्तर है।
अक्टूबर में खाद्य वर्ग में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर शून्य से 5.02 प्रतिशत नीचे रही। सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वस्तु एवं सेवा कर में कमी का असर अक्टूबर में हर क्षेत्र के खुदरा मूल्यों पर परिलक्षित हुआ है। जीएसटी की दरों में कमी का फैसला 22 सितंबर से लागू हुआ था।
अक्टूबर में ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा मुद्रास्फीति शून्य से 0.25 प्रतिशत नीचे रही जबकि शहरी इलाकों में खुदरा मूल्य सालाना आधार पर 0.88 प्रतिशत ऊपर थे।
सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति 1.44 प्रतिशत थी और माह के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में खुदरा मुद्रास्फीति क्रमश: 1.07 प्रतिशत और 1.83 प्रतिशत दर्ज की गयी थी। पिछले साल अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति 6.21 प्रतिशत थी।
सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, "अक्टूबर 2025 के दौरान खुदरा मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट मुख्य रूप से जीएसटी में गिरावट, अनुकूल आधार प्रभाव और तेल एवं वसा, सब्जियां, फल, अंडे, जूते, अनाज और उत्पाद, परिवहन और संचार आदि की मुद्रास्फीति में गिरावट के पूरे महीने के प्रभाव के कारण है।"
अक्टूबर में सब्जियों की खुदरा कीमतें सालाना आधार पर 27.57 प्रतिशत नीचे थीं जबकि दालों और उसके उत्पादों के भाव 16.15 प्रतिशत तथा मसालों के भाव औसतन 3.29 प्रतिशत नीचे थे।
इसके विपरीत माह के दौरान खाद्य तेलों का औसत खुदरा भाव 11.17 प्रतिशत ऊंचा था जबकि फलों की कीमतें 6.69 प्रतिशत ऊंची चल रही थीं।
इस दौरान पर्सनल केयर और स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों की खुदरा मुद्रास्फीति क्रमश: 23.88 प्रतिशत और 3.86 प्रतिशत दर्ज की गयी।
मनोहर अजीत
वार्ता
More News

रुपया 16 पैसे टूटा, नये निचले स्तर पर

16 Dec 2025 | 7:45 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) रुपये में गिरावट का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा और यह 15.75 पैसे टूटकर 90.9375 पैसे के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। .

see more..

श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ का 22 दिसंबर से खुलेगा आईपीओ

16 Dec 2025 | 7:42 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ ) 22 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रामावतार अग्रवाल ने मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने ऊपरी मूल्य बैंड पर 38.49 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा हैं और शेयर एनएसई इमर्ज प्लेटफ़ॉर्म पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।.

see more..

गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी का आईपीओ 22 दिसंबर को खुलेगा

16 Dec 2025 | 7:29 PM

अहमदाबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 दिसंबर को खुलेगा।.

see more..

कमजोर रुपये के दबाव में सेंसेक्स 533 अंक लुढ़का

16 Dec 2025 | 5:47 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) रुपये के लगातार दबाव में रहने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 533.50 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 84,679.86 अंक पर बंद हुआ।.

see more..

चावल, गेहूं, चीनी, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

16 Dec 2025 | 5:16 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी देखी गयी। खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..