Monday, Sep 7 2026 | Time 11:03 Hrs(IST)
बिजनेस


चावल मजबूत; गेहूं, चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं में नरमी देखी गयी। चीनी के भाव भी टूट गये। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 12 रुपये बढ़कर 3,853.40 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं पांच रुपये सस्ता हुआ और 2,853.56 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया। आटे की कीमत लगभग स्थिर रही।
दाल-दलहनों में मूंग दाल नौ रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। अरहर दाल की कीमत 39 रुपये और चना दाल की 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल में सात रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। उड़द दाल के दाम कमोबेश गत दिवस के स्तर पर ही टिके रहे।
विदेशों में बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा सात रिंगिट फिसलकर 4,152 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.04 प्रतिशत की बढ़त में 52.38 डॉलर के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सोया तेल और सूरजमुखी तेल औसतन 24-24 रुपये प्रति क्विंटल टूट गये। सरसों तेल की कीमत भी 34 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। मूंगफली तेल और पाम ऑयल में टिकाव रहा जबकि वनस्पति 46 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 13 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। चीनी भी तीन रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।
अजीत जितेन्द्र
जारी वार्ता
More News

एफपीआई ने सितंबर के पहले सप्ताह में निकाले 10,289 करोड़ रुपये

06 Sep 2026 | 8:16 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 10,289 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। .

see more..

कच्चे तेल, रुपये की चाल से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

06 Sep 2026 | 8:15 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कच्चे तेल और रुपये की चाल पर रहेगी। .

see more..

अपनी प्रौद्योगिकी को वैश्विक बाजार में ले जाने की तैयारी में जियो

05 Sep 2026 | 11:00 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) रिलायंस समूह की कंपनी जियो अगले एक दशक में कनेक्टिविटी के साथ प्रौद्योगिकी पर फोकस करते हुए वैश्विक बाजार में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेगी। .

see more..

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

05 Sep 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर

05 Sep 2026 | 6:06 PM

हैदराबाद, 05 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस हैदराबाद में 264 एकड़ में एक गीगावाट का डेटा सेंटर स्थापित करेगी। .

see more..