Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:59 Hrs(IST)
बिजनेस


पीएचडी की स्वर्ण अयस्क कंसन्ट्रेट पर आयात शुल्क शून्य करने की सिफारिश

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (वार्ता) पीएचडी वाणिज्य एवं उद्योगमंडल (पीएचडीसीसीआई) ने स्वर्ण अयस्क कंसन्ट्रेट (एचएसएन26169010) पर आयात शुल्क शून्य किये जाने और घरेलू सोना प्रसंस्करण क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना शुरू करने की सिफारिश की है।
पीएचडीसीसीआई ने बुधवार को कहा कि स्वर्ण परिशोधन क्षेत्र की पीएलआई योजना से देश में सोने की उत्पादन क्षमता का विस्तार, तकनीकी उन्नयन और इस क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। पीएचडी की यह सिफारिश ऐसे परिप्रेक्ष में है जबकि भारत का सोना उद्योग खपत के मामले में वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है।
भारत में सोने की अधिकांश मांग आयात के माध्यम से पूरी होती है।
पीएचडीसीसीआई ने वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की 2024 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि देश में 2024 में सोने की मांग में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसका एक कारण आयात शुल्क में कमी भी थी ।
पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष राजीव जुनेजा ने एक बयान में कहा कि भारत में 2025 के लिए सोने की मांग की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं और अगले तीन वर्षों के दौरान देश की सोने के की मांग 700 से 800 टन वार्षिक के बीच रहने की उम्मीद है।
श्री जुनेजा ने कहा कि देश में स्वर्ण-अयस्क परिशेधन उद्योग को बढ़ावा देना, भारत की रणनीतिक खनिज सुरक्षा को मजबूत करना और क्षेत्र की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।
श्री जुनेजा ने यह भी कहा कि इस समय देश में जहां तांबे के अयस्क कंसन्ट्रेट के आयात पर शुल्क शून्य है और इसके उप-उत्पाद के रूप में सालाना लगभग 12 टन सोने की प्राप्ति होती है, वहीं सोने के अयस्क कंसन्ट्रेट पर शुल्क अब भी 2.5 प्रतिशत की दर के साथ ऊंचा रखा गया है। उन्होंने कहा, देश में स्वर्ण परिशोधन उद्योग के प्रोत्साहन के लिए इस पर शुल्क को व्यावाहरिक बनाये जाने की सिफारिश की है।
उनकी राय में सोने पर आयात शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 2014-25 के बजट में 6 प्रतिशत करने से सोने का सीधे आयात घरेलू रिफाइनिंग की तुलना में कहीं अधिक आकर्षक हो गए हैं।
पीएचडीसीसीआई के सीईओ और महासचिव रंजीत मेहता ने कहा कि भारतीय सोना प्रसंस्करण और विनिर्माण उद्योग का भविष्य आशाजनक दिख रहा है, जिसका रोजगार, निवेश, व्यापार संतुलन और सरकारी राजस्व पर व्यापक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
मनोहर, मधुकांत
वार्ता
More News

वस्त्र मंत्रालय चौपाल कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ

12 Dec 2025 | 8:24 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने हस्तशिल्प परंपराओं के बारे में जागरूकता , उद्यमिता निर्माण और मजबूत हस्तशिल्प समूहों के गठन को सुगम बनाने के उद्येश्य से देश भर में चलाये जाने वाले अपने चौपाल कार्यक्रम का राजधानी में शुभारंभ किया। .

see more..

ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ रुपया

12 Dec 2025 | 7:35 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को भी गिरावट रही और यह ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।.

see more..

नयी तेल एवं गैस नीति से भारत की ऊर्जा क्षमता को मिलेगा बड़ा फायदा: अनिल अग्रवाल

12 Dec 2025 | 7:33 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने तेल एवं गैस क्षेत्र के लिए सरकार की ओर से किये गये बड़े सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताया है और कहा है कि यह बदलाव भारत की वर्षों से पहचानी गयी लेकिन कम विकसित हाइड्रोकार्बन क्षमता को तेजी से उजागर करने का मार्ग खोलेगा।.

see more..

डाकघरों से भी कर सकेंगे म्यूचुअल फंड में निवेश, इंडिया पोस्ट का बीएसई से करार

12 Dec 2025 | 7:20 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) देश में म्यूचुअल फंड निवेश को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी शेयर बाजार बीएसई ने भारतीय डाक के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया जिसके तहत डाकघरों पर भी म्यूचुअल फंड उत्पादों में निवेश की सुविधा होगी।.

see more..

एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुए दो और ट्रेनर डीए62 विमान

12 Dec 2025 | 7:00 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के बेड़े में दो और ट्रेनर डीए62 विमान शामिल हो गये हैं।.

see more..