Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:24 Hrs(IST)
बिजनेस


रुपये में कमजोरी से लुढ़के शेयर बाजार; 26,000 अंक से नीचे उतरा निफ्टी-50

मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता) रुपये में ऐतिहासिक गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 26,000 अंक से नीचे उतर गया।
एक दिन पहले 90 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद रुपया आज और 90.30 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। इससे बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.46 अंक (0.04 प्रतिशत) नीचे 85,106.81 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह करीब 375 अंक गिरकर 84,763.64 अंक तक उतर गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 46.20 अंक यानी 0.18 प्रतिशत टूटकर 225,986 अंक पर बंद हुआ।बाजार में चौतरफा गिरावट रही। मझौली और छोटी कंपनियों के शेयर भी टूट गये। सार्वजनिक बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, वित्त, एफएमसीजी, रियलिटी और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी गिरावट में रहे। आईटी कंपनियों और निजी बैंकों में तेजी देखी गयी।
सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल का शेयर दो प्रतिशत से अधिक टूट गया। टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक में भी 1.50 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। टीसीएस का शेयर करीब डेढ़ फीसदी चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

वस्त्र मंत्रालय चौपाल कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ

12 Dec 2025 | 8:24 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने हस्तशिल्प परंपराओं के बारे में जागरूकता , उद्यमिता निर्माण और मजबूत हस्तशिल्प समूहों के गठन को सुगम बनाने के उद्येश्य से देश भर में चलाये जाने वाले अपने चौपाल कार्यक्रम का राजधानी में शुभारंभ किया। .

see more..

ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ रुपया

12 Dec 2025 | 7:35 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को भी गिरावट रही और यह ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।.

see more..

नयी तेल एवं गैस नीति से भारत की ऊर्जा क्षमता को मिलेगा बड़ा फायदा: अनिल अग्रवाल

12 Dec 2025 | 7:33 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने तेल एवं गैस क्षेत्र के लिए सरकार की ओर से किये गये बड़े सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताया है और कहा है कि यह बदलाव भारत की वर्षों से पहचानी गयी लेकिन कम विकसित हाइड्रोकार्बन क्षमता को तेजी से उजागर करने का मार्ग खोलेगा।.

see more..

डाकघरों से भी कर सकेंगे म्यूचुअल फंड में निवेश, इंडिया पोस्ट का बीएसई से करार

12 Dec 2025 | 7:20 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) देश में म्यूचुअल फंड निवेश को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी शेयर बाजार बीएसई ने भारतीय डाक के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया जिसके तहत डाकघरों पर भी म्यूचुअल फंड उत्पादों में निवेश की सुविधा होगी।.

see more..

एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुए दो और ट्रेनर डीए62 विमान

12 Dec 2025 | 7:00 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के बेड़े में दो और ट्रेनर डीए62 विमान शामिल हो गये हैं।.

see more..