Sunday, Sep 6 2026 | Time 15:00 Hrs(IST)
बिजनेस


अप्रावा एनर्जी ने जुटाई 801 करोड़ की पूंजी

मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता) सीएलपी समूह की ऊर्जा समाधान प्रदाता कंपनी अप्रावा एनर्जी ने ब्रितानी वित्तीय संस्थान ब्रिटिश इंटरनेशनल इनवेस्टमेंट (बीआईआई) और स्टैंडर्ड चार्टर्ड से 800.9 करोड़ रुपये (लगभग 9.2 करोड़ डॉलर)की पूंजी जुटाई है।
कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने बीआईआई के साथ 400.5 करोड़ रुपये और स्टैंडर्ड चार्टर्ड के साथ 400.4 करोड़ रुपये के वित्त पोषण समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं। उसने बताया कि इस पूंजी का इस्तेमाल एडवांस्ड मीटरिंग अवसंरचना (एएमआई) में अप्रावा की मौजूदगी को बढ़ाने के लिए किया जायेगा जो देश के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव में मददगार होगा।
एएमआई के तहत सरकार ने बिजली के पारंपरिक मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है ताकि ग्रिड की दक्षता बढ़ाई जा सके, पारदर्शिता बढ़ाई जा सके और वितरण के दौरान होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके। केंद्र सरकार ने साल 2026 तक 25 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है।
अप्रावा एनर्जी के निदेशक (वित्त) और मुख्य वित्तीय अधिकारी समीर अष्टा ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव की अपनी यात्रा में भारत एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। एएमआई कारोबार में प्रवेश करके एक नये रास्ते पर कदम रख रही है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड और बीआईआई के साथ भागीदारी हमें देश को कम-कार्बन उत्सर्जन वाला ग्राहक केंद्रित देश के निर्माण में सहयोग के लिए सक्षम बनाता है।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

एफपीआई ने सितंबर के पहले सप्ताह में निकाले 10,289 करोड़ रुपये

06 Sep 2026 | 8:16 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 10,289 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। .

see more..

कच्चे तेल, रुपये की चाल से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

06 Sep 2026 | 8:15 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कच्चे तेल और रुपये की चाल पर रहेगी। .

see more..

अपनी प्रौद्योगिकी को वैश्विक बाजार में ले जाने की तैयारी में जियो

05 Sep 2026 | 11:00 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) रिलायंस समूह की कंपनी जियो अगले एक दशक में कनेक्टिविटी के साथ प्रौद्योगिकी पर फोकस करते हुए वैश्विक बाजार में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेगी। .

see more..

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

05 Sep 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर

05 Sep 2026 | 6:06 PM

हैदराबाद, 05 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस हैदराबाद में 264 एकड़ में एक गीगावाट का डेटा सेंटर स्थापित करेगी। .

see more..