Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:52 Hrs(IST)
बिजनेस


रुपये में गिरावट से चौथे दिन लुढ़के बाजार, आईटी शेयरों में तेजी

मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता) रुपये के ऐतिहासिक निचले स्तर तक टूटने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट रही।
एक दिन पहले 90 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद रुपया आज और 90.30 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। इससे बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.46 अंक (0.04 प्रतिशत) नीचे 85,106.81 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह करीब 375 अंक गिरकर 84,763.64 अंक तक उतर गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 46.20 अंक यानी 0.18 प्रतिशत टूटकर 225,986 अंक पर बंद हुआ।
बाजार में चौतरफा बिकवाली रही। मझौली और छोटी कंपनियों पर ज्यादा दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.96 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.71 फीसदी टूट गया।
एनएसई के सूचकांकों में सार्वजनिक बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, वित्त, एफएमसीजी, रियलिटी और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी गिरावट में रहे। आईटी कंपनियों और निजी बैंकों में तेजी देखी गयी। एनएसई में कुल 3,213 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 2,074 के शेयर लाल निशान में और अन्य 1,052 के हरे निशान में रहे। वहीं, 87 अन्य कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में अपरिवर्तित बंद हुए।
सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल का शेयर 2.13 प्रतिशत से अधिक टूट गया। टाइटन में 1.86 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.79, एनटीपीसी में 1.72 और भारतीय स्टेट बैंक में 1.69 प्रतिशत की गिरावट रही। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर 1.40 फीसदी, एलएंडटी का 1.08, अडानी पोर्ट्स का 1.02, बजाज फिनसर्व का 0.99, मारुति सुजुकी का 0.97, हिंदुस्तान यूनीलिवर का 0.93, ट्रेंट का 0.91 और इटरनल का 0.90 फीसदी टूट गया। भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट रही।
टीसीएस का शेयर 1.41 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक का 1.37, इंफोसिस का 1.12, एचडीएफसी बैंक का 1.06 और एक्सिस बैंक का 0.91 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ।
वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 1.14 प्रतिशत मजबूत हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग 1.28 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51 प्रतिशत लुढ़क गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.32 प्रतिशत की बढ़त में था जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.08 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

पीएफआरडीए ने पेंशन फंड के पंजीकरण के लिए जारी किये दिशा-निर्देश

13 Jan 2026 | 9:01 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने पेंशन निधियों के पंजीकरण के लिए मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किये। .

see more..

वित्तीय समावेशन की सफलता की माप वास्तविकआर्थिक गतिविधियों के विस्तार से होती है: डॉ नागेश्वरन

13 Jan 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) वित्त मंत्रालय के आर्थिक मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय समावेशन कार्यक्रम की सफलता अंतत: इस बात पर निर्भर करती है कि उससे वास्तविक आर्थिक गतिविधियों को कितना बल और प्रोत्साहन मिल रहा है।.

see more..
शेयर बाजारों में गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर मजबूत

शेयर बाजारों में गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर मजबूत

13 Jan 2026 | 8:04 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट देखी गयी हालांकि बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयर ऊपर रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 250.48 अंक (0.30 फीसदी) टूटकर 83,627.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 57.95 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 25,732.30 अंक पर रहा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियलिटी, फार्मा, तेल एवं गैस, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। आईटी, बैंकिंग, मीडिया और रसायन समूहों के सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

see more..

महाराष्ट्र सरकार का निवेश-व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स से करार

13 Jan 2026 | 7:54 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) और महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय व्यवसायों और महाराष्ट्र राज्य के बीच सहयोग बढ़ाने और परस्पर जुड़ाव को मजबूत करने के लिए मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत निवेश सुविधा, कारोबार की आसानी और उद्योग-सरकार के बीच संवाद पर फोकस किया गया जायेगा।.

see more..

रुपया छह पैसे लुढ़का

13 Jan 2026 | 7:44 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 5.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.23 रुपये का बोला गया।.

see more..