Wednesday, Jan 14 2026 | Time 01:13 Hrs(IST)
बिजनेस


एनएमडीसी, आईआईटी कानपुर के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग समझौता

नयी दिल्ली, 6 दिसंबर (वार्ता) इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक उपक्रम एनएमडीसी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के साथ एक समझौता किया जिसके तहत यह प्रौद्योगिकी संस्था कंपनी को साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों में नये कदम उठाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) सहित आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने में मदद करेगा।
एनएमडीसी देश की सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक कंपनी है और अब इसने छत्तीसगढ़ में एक अत्याधुनिक इस्पात संयंत्र भी स्थापित किया है।
मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस समझौता ज्ञापन पर एनएमडीसी की ओर से उसके अधिशासी निदेशक (डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन) श्री सत्येंद्र राय और आईआईटी कानपुर की ओर से उसके निदेशक और आर एंड डी प्रभाग के डीन प्रोफेसर अशोक डे ने संस्थान के निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये।
इस साझेदारी के माध्यम से एनएमडीसी साइबर सुरक्षा जोखिम आकलन; नीति, शासन और अनुपालन समर्थन; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) एकीकरण और उन्नयन; सुरक्षा संचालन और घटना प्रतिक्रिया; क्षमता निर्माण और ज्ञान साझा करना; और संयुक्त अनुसंधान और नवाचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आईआईटी कानपुर के साथ काम करेगा।
इसके अतिरिक्त, एनएमडीसी और आईआईटी कानपुर संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे, अनुसंधान गतिविधियां संचालित करेंगे, पायलट परियोजनाएं चलाएंगे और प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट समाधान का सामूहिक रूप से विकास करेंगे।
एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकअमिताभ मुखर्जी ने इस समझौते के बारे में, "यह समझौता ज्ञापन एनएमडीसी के व्यापक परिचालन पारिस्थितिकी तंत्र में आईआईटी कानपुर की उन्नत अनुसंधान क्षमताओं को समाहित करेगा। यह सहयोग हमें अपनी डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने, परिचालन इंटेलिजेंस में सुधार करने और एनएमडीसी के लिए एक सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप तकनीकी आधार बनाने में मदद करेगा।"
मनोहर, मधुकांत
वार्ता
More News

पीएफआरडीए ने पेंशन फंड के पंजीकरण के लिए जारी किये दिशा-निर्देश

13 Jan 2026 | 9:01 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने पेंशन निधियों के पंजीकरण के लिए मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किये। .

see more..

वित्तीय समावेशन की सफलता की माप वास्तविकआर्थिक गतिविधियों के विस्तार से होती है: डॉ नागेश्वरन

13 Jan 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) वित्त मंत्रालय के आर्थिक मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय समावेशन कार्यक्रम की सफलता अंतत: इस बात पर निर्भर करती है कि उससे वास्तविक आर्थिक गतिविधियों को कितना बल और प्रोत्साहन मिल रहा है।.

see more..
शेयर बाजारों में गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर मजबूत

शेयर बाजारों में गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर मजबूत

13 Jan 2026 | 8:04 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट देखी गयी हालांकि बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयर ऊपर रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 250.48 अंक (0.30 फीसदी) टूटकर 83,627.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 57.95 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 25,732.30 अंक पर रहा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियलिटी, फार्मा, तेल एवं गैस, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। आईटी, बैंकिंग, मीडिया और रसायन समूहों के सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

see more..

महाराष्ट्र सरकार का निवेश-व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स से करार

13 Jan 2026 | 7:54 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) और महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय व्यवसायों और महाराष्ट्र राज्य के बीच सहयोग बढ़ाने और परस्पर जुड़ाव को मजबूत करने के लिए मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत निवेश सुविधा, कारोबार की आसानी और उद्योग-सरकार के बीच संवाद पर फोकस किया गया जायेगा।.

see more..

रुपया छह पैसे लुढ़का

13 Jan 2026 | 7:44 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 5.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.23 रुपये का बोला गया।.

see more..