Tuesday, Jan 13 2026 | Time 23:20 Hrs(IST)
बिजनेस


बैंक ऑप बड़ौदा ने कर्ज पर ब्याज में की 0.25 प्रतिशत की कमी

नयी दिल्ली, 06 दिसंबर (वार्ता) बैंक ऑफ बड़ौदा ने कर्ज पर ब्याज की अपनी मुख्य दर 0.25 प्रतिशत कम कर दी है। सार्वजनिक क्षेत्र का यह बैंकिंग प्रतिष्ठान रिजर्व बैंक की रेपो दर में इसी स्तर की कमी के बाद कर्ज सस्ता करने की घोषणा करने वाले पहले प्रमुख बैंकों में शामिल हो गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "यह आप की जानकारी के लिए है कि भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत रेपो दर कम करने के बाद देश के बड़े सार्वजनिक बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा ने 06 दिसंबर 2025 से अपने बड़ौदा रेपो-सम्बद्ध ऋण की ब्याज दर (बीआरएलएलआर) में 25 आधार अंक (0.25 प्रतिशत) की कटौती की है। बैंक का बीआरएलएलआर अब 7.90 प्रतिशत है।"
विज्ञप्ति में कहा है कि बीआरएलएलआर में इस बदलाव के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिजर्व बैंक की नीतिगत दर में कटौती का पूरा फायदा अपने रेपो-सम्बद्ध ऋण पर ब्याज दर के जरिये उधार लेने वाले अपने ग्राहकों को दे दिया है।
उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपनी रेपो दर को 5.50 प्रतिशत से घटा कर 5.25 कर दिया है तथा बैंकों के पास कर्ज के लिए नकदी की मात्रा बढ़ाने के उपाय के तहत इस महीने खुले बाजार में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की घोषणा की है।
इससे पहले सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक ने शुक्रवार को रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा के कुछ ही घंटे के अंदर रेपो आधारित अपनी ऋण दर में 25-25 आधार अंकों की कमी कर क्रमश: 8.10 प्रतिशत और 7.95 प्रतिशत किये जाने की घोषणा की।
इस बीच, देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने रिजर्व बैंक के मौद्रिक उपायों पर शनिवार को टिप्पणी करते हुए कहा, "आरबीआई की दिसंबर 2025 की मौद्रिक नीति ने एक साफ और भरोसे वाला संदेश दिया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है, जिसमें सशक्त आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ इस समय महंगाई भी कम है। आरबीआई का 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का पूर्वानुमान पहले के 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत करना यह दिखता है कि केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था को लेकर आश्वस्त है। रेपो दर में कटौती करने का फैसला, साथ ही भविष्य में और कटौती की गुंजाइश के लिए दरवाजा खुला रखने से अर्थव्यवस्था को अचानक आने वाले संभावित झटकों या बाहरी मुश्किलों से बचाने में मदद मिलती है।"
श्री सेट्टी की राय में आरबीआई का यह नीतिगत कदम "लंबे समय तक, और अधिक वृद्धि " की रणनीति की निवेश, कर्ज और उपभोग तक फैली बुनियाद को मजबूत करने वाला है।
उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक नकद धन के प्रवाह के प्रबंध के उपायों का मकसद उधार के बाजार को स्थिर रखने और उधार लेने की लागत कम करना है। उनके अनुसार, आरबीआई का रेपो में कटौती करना, भविष्य की दिशा को लेकर रुख तटस्थ रखना और तरलता के लिए लक्षित हस्तक्षेप की घोषणा का मकसद कीमत और वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित रखते हुए अर्थव्यवस्था के आवेग को बनाये रखना है।"
मनोहर अजीत
वार्ता
More News

पीएफआरडीए ने पेंशन फंड के पंजीकरण के लिए जारी किये दिशा-निर्देश

13 Jan 2026 | 9:01 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने पेंशन निधियों के पंजीकरण के लिए मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किये। .

see more..

वित्तीय समावेशन की सफलता की माप वास्तविकआर्थिक गतिविधियों के विस्तार से होती है: डॉ नागेश्वरन

13 Jan 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) वित्त मंत्रालय के आर्थिक मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय समावेशन कार्यक्रम की सफलता अंतत: इस बात पर निर्भर करती है कि उससे वास्तविक आर्थिक गतिविधियों को कितना बल और प्रोत्साहन मिल रहा है।.

see more..
शेयर बाजारों में गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर मजबूत

शेयर बाजारों में गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर मजबूत

13 Jan 2026 | 8:04 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट देखी गयी हालांकि बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयर ऊपर रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 250.48 अंक (0.30 फीसदी) टूटकर 83,627.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 57.95 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 25,732.30 अंक पर रहा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियलिटी, फार्मा, तेल एवं गैस, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। आईटी, बैंकिंग, मीडिया और रसायन समूहों के सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

see more..

महाराष्ट्र सरकार का निवेश-व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स से करार

13 Jan 2026 | 7:54 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) और महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय व्यवसायों और महाराष्ट्र राज्य के बीच सहयोग बढ़ाने और परस्पर जुड़ाव को मजबूत करने के लिए मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत निवेश सुविधा, कारोबार की आसानी और उद्योग-सरकार के बीच संवाद पर फोकस किया गया जायेगा।.

see more..

रुपया छह पैसे लुढ़का

13 Jan 2026 | 7:44 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 5.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.23 रुपये का बोला गया।.

see more..