Saturday, Sep 5 2026 | Time 17:19 Hrs(IST)
बिजनेस


दिसंबर के पहले सप्ताह एफपीआई ने निकाले 12,055 करोड़ रुपये

मुंबई, 07 दिसंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार से 12,055 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।
इससे पहले नवंबर में एफपीआई ने बाजार में 4,113 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।
दिसंबर में अबतक इक्विटी में एफपीआई ने 11,820 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। इसके अलावा, उन्होंने 531 करोड़ रुपये के डेट बेचे हैं। वहीं, म्यूचुअल फंड में उन्होंने 272 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।
जिओजीत इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में सभी पांच दिन विदेशी संस्थागत निवेशक बिकवाल रहे। हालांकि उनकी बिक्री बाजार पर प्रभाव नहीं छोड़ पायी क्योंकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 19,783 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी है।
उन्होंने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशक डॉलर के मुकाबले रुपये में तेज गिरावट के कारण बिकवाली कर रहे हैं जो सामान्य बात है। वहीं, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मजबूत आंकड़ों से उत्साहित घरेलू निवेशक लिवाली कर रहे हैं।
श्री विजयकुमार ने कहा कि आने वाले समय में बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।
मौजूदा कैलेंडर वर्ष में एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार से 57,306 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। इस दौरान उन्होंने 1,49,313 करोड़ रुपये की इक्विटी की शुद्ध बिकवाली की है। वहीं, डेट और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा है।
अजीत सैनी
वार्ता
More News

एसबीआई और बिस्लेरी के बीच जिम्मेदार प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी

05 Sep 2026 | 5:03 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी शाखाओं और कार्यालयों में जिम्मेदार कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए बिस्लेरी इंटनेशनल के साथ साझेदारी की है। .

see more..

लिग्नाइट गैसीकरण परियोजना के लिए आवेदन प्राप्त न होने की खबरों को सरकार ने किया खारिज

05 Sep 2026 | 4:26 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) केंद्र सरकार ने शनिवार को मीडिया में आयी उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया है कि लिग्नाइट गैसीकरण परियोजना के लिए अब तक एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। .

see more..

ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल में भर्ती होने की दर सिर्फ 1.25 प्रतिशत: बीएलएस ई-सर्विसेज

04 Sep 2026 | 9:49 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) बीएलएस ई-सर्विसेज के एक सर्वे के अनुसार देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार व्यक्तियों के अस्पताल में भर्ती होने की दर मात्र 1.25 प्रतिशत है। .

see more..

एम्वे का आयुर्वेदिक उत्पादों का कारोबार 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य

04 Sep 2026 | 9:00 PM

नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) एम्वे इंडिया ने देश के बाजारों में जड़ी बूटी व वनस्पतियों पर आधारित उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते रुझान को ध्यान में रखते हुए ' न्यूट्रिलाइट आयुर्वेद' के साथ आयुर्वेदिक उत्पादों के बाजार में रणनीतिक कदम की घोषणा करते हुए दो साल के अंदर अपने इस कारोबार को 100 करोड़ रुपये के स्तर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। .

see more..

भारत के साथ व्यापार समझौते को यूरोपीय संघ में अभूतपूर्व समर्थन, ईयू के सभी देश इसे शीघ्र प्रभावी करने के इच्छुक: गोयल

04 Sep 2026 | 8:46 PM

मुंबई, 4 अगस्त (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ईयू के सभी देशों का अभूतपूर्व समर्थन है और वे इसे जल्द से जल्द औपचारिक रूप से लागू करने के इच्छुक हैं। .

see more..