Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:50 Hrs(IST)
बिजनेस


शीर्ष 10 की पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 72,285 करोड़ बढ़ा

मुंबई, 07 दिसंबर (वार्ता) पिछले सप्ताह सेंसेक्स में नगण्य साप्ताहिक तेजी के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 72,285 करोड़ रुपये बढ़ गया।
टाटा समूह की सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का एमकैप 35,910 करोड़ रुपये बढ़ा। इसी क्षेत्र की इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में 23,405 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस में 6,720 करोड़ रुपये की तेजी रही। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का एमकैप 3,792 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 2,458 करोड़ रुपये बढ़ा।
शीर्ष 10 की अन्य पांच कंपनियों में गिरावट रही। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप सबसे अधिक 35,117 करोड़ रुपये घटा। भारतीय जीवन बीमा निगम के एमकैप में 15,559 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक में 7,523 करोड़ रुपये की गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक का एमकैप 5,724 करोड़ रुपये और इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की एलएंडटी का 4,196 करोड़ रुपये कम हुआ है।
बाजार पूंजीकरण के मामले में 20,85,219 करोड़ रुपये के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। एचडीएफसी बैंक 15,43,020 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और भारती एयरटेल 12,01,833 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रही।
अजीत सैनी
वार्ता
More News

पीएफआरडीए ने पेंशन फंड के पंजीकरण के लिए जारी किये दिशा-निर्देश

13 Jan 2026 | 9:01 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने पेंशन निधियों के पंजीकरण के लिए मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किये। .

see more..

वित्तीय समावेशन की सफलता की माप वास्तविकआर्थिक गतिविधियों के विस्तार से होती है: डॉ नागेश्वरन

13 Jan 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) वित्त मंत्रालय के आर्थिक मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय समावेशन कार्यक्रम की सफलता अंतत: इस बात पर निर्भर करती है कि उससे वास्तविक आर्थिक गतिविधियों को कितना बल और प्रोत्साहन मिल रहा है।.

see more..
शेयर बाजारों में गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर मजबूत

शेयर बाजारों में गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर मजबूत

13 Jan 2026 | 8:04 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट देखी गयी हालांकि बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयर ऊपर रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 250.48 अंक (0.30 फीसदी) टूटकर 83,627.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 57.95 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 25,732.30 अंक पर रहा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियलिटी, फार्मा, तेल एवं गैस, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। आईटी, बैंकिंग, मीडिया और रसायन समूहों के सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

see more..

महाराष्ट्र सरकार का निवेश-व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स से करार

13 Jan 2026 | 7:54 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) और महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय व्यवसायों और महाराष्ट्र राज्य के बीच सहयोग बढ़ाने और परस्पर जुड़ाव को मजबूत करने के लिए मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत निवेश सुविधा, कारोबार की आसानी और उद्योग-सरकार के बीच संवाद पर फोकस किया गया जायेगा।.

see more..

रुपया छह पैसे लुढ़का

13 Jan 2026 | 7:44 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 5.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.23 रुपये का बोला गया।.

see more..