Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:25 Hrs(IST)
बिजनेस


खुदरा महंगाई की दर नवंबर में 0.71 प्रतिशत

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) सब्जियों और दालों की कीमतों में भारी गिरावट के कारण उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति (खुदरा महंगाई) की दर नवंबर में 0.71 प्रतिशत दर्ज की गयी।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में खुदरा महंगाई की दर में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी और यह अक्टूबर 2025 के 0.25 प्रतिशत से बढ़कर 0.71 प्रतिशत पर पहुंच गयी। पिछले साल नवंबर में खुदरा महंगाई 9.04 प्रतिशत पर रही थी।
खाद्य मुद्रास्फीति की दर शून्य से 3.91 प्रतिशत नीचे रही। यह लगातार छठा महीना है जब खाद्य मुद्रास्फीति दर शून्य से कम रही है। यह अक्टूबर में 5.02 प्रतिशत और पिछले साल नवंबर में 5.48 प्रतिशत दर्ज की गयी थी।
आंकड़ों में बताया गया है कि सब्जियों की कीमतों में एक साल पहले के मुकाबले 22.20 प्रतिशत और दालों तथा उनके उत्पादों की कीमतों में 15.86 प्रतिशत की गिरावट आयी है।
वहीं, तेल एवं अन्य वसा युक्त उत्पादों के दाम 7.87 प्रतिशत, फलों के दाम 6.87 प्रतिशत, चीनी तथा कंफेक्शनरी उत्पादों के 4.02 प्रतिशत और अंडों के 3.77 प्रतिशत बढ़े। दूध तथा उनसे बने उत्पाद भी 2.45 प्रतिशत महंगे हुए हैं।
आवास की महंगाई दर 2.95 प्रतिशत और ईंधन एवं बिजली की 2.32 प्रतिशत रही।
अजीत जितेन्द्र
जारी वार्ता
More News

एम्वे का आयुर्वेदिक उत्पादों का कारोबार 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य

04 Sep 2026 | 9:00 PM

नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) एम्वे इंडिया ने देश के बाजारों में जड़ी बूटी व वनस्पतियों पर आधारित उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते रुझान को ध्यान में रखते हुए ' न्यूट्रिलाइट आयुर्वेद' के साथ आयुर्वेदिक उत्पादों के बाजार में रणनीतिक कदम की घोषणा करते हुए दो साल के अंदर अपने इस कारोबार को 100 करोड़ रुपये के स्तर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। .

see more..

भारत के साथ व्यापार समझौते को यूरोपीय संघ में अभूतपूर्व समर्थन, ईयू के सभी देश इसे शीघ्र प्रभावी करने के इच्छुक: गोयल

04 Sep 2026 | 8:46 PM

मुंबई, 4 अगस्त (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ईयू के सभी देशों का अभूतपूर्व समर्थन है और वे इसे जल्द से जल्द औपचारिक रूप से लागू करने के इच्छुक हैं। .

see more..

कच्चे तेल में नरमी से रुपया मजबूत

04 Sep 2026 | 7:46 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) कच्चे तेल में नरमी से शुक्रवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आठ पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.43 रुपये का बोला गया। .

see more..

गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन से 1.5 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है निर्यात: एसोचैम

04 Sep 2026 | 7:27 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन, पर्याप्त घरेलू भंडार और निर्यात के धीरे-धीरे फिर से खुलने से भारत के पास 1.5 अरब डॉलर के गेहूं निर्यात का मौका है। .

see more..

चीनी के भाव फिर बढ़े, चावल नरम, गेहूं मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

04 Sep 2026 | 7:01 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चीनी में एक बार फिर तेजी देखी गयी। चीनी के साथ गेहूं का भाव भी चढ़ गया। वहीं, चावल में गिरावट और दालों तथा खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..