Tuesday, Jan 13 2026 | Time 06:42 Hrs(IST)
बिजनेस


म्यूचुअल फंड का एयूएम पिछले साल 20 प्रतिशत बढ़ा, 80 लाख करोड़ के पार पहुंचा

नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) म्यूचुअल फंड के प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) में साल 2025 में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 80 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
भारतीय म्यूचुअल फंड संघ (एएफएमयू) ने शुक्रवार को दिसंबर 2025 के आंकड़े जारी किये। इसमें बताया गया है कि 31 दिसंबर 2025 को म्यूचुअल फंड का कुल एयूएम 80,23,379 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के 66,93,032 करोड़ रुपये की तुलना में 19.88 प्रतिशत अधिक है।
मासिक आधार पर दिसंबर में कुल निवेश 66,591 करोड़ रुपये घट गया है। यह 30 नवंबर 2025 को 80,80,370 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर में डेट में निवेश 1,32,410 करोड़ रुपये घटकर 18,09,978 करोड़ रुपये रहा गया। वहीं इक्विटी में निवेश 28,054 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 35,72,544 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हाइब्रिड योजनाओं में भी निवेश बढ़कर 10,756 करोड़ रुपये बढ़ा और 31 दिसंबर 2025 को यह 11,00,421.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
आंकड़ों में बताया गया है कि गोल्ड ईटीएफ का आकर्षण दिसंबर में भी कायम रहा। इसमें मासिक आधार पर इसमें निवेश 11,647 करोड़ रुपये बढ़कर 1,27,896 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह एक साल पहले के मुकाबले लगभग तीन गुना है।
अन्य श्रेणियों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
पिछले साल दिसंबर में कुल 23 नयी योजनाएं लॉन्च की गयीं। इनमें पांच इंडेक्स फंड और तीन सेक्टोरल/थीमेटिक फंड शामिल हैं। इन 23 योजनाओं का कुल एयूएम 4,074 करोड़ रुपये एयूएम है।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

रिजर्व बैंक ने खरीदी 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां

12 Jan 2026 | 9:19 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक ने सोमवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदीं।.

see more..

रुपये में मामूली तेजी

12 Jan 2026 | 9:11 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 0.50 पैसे की मामूली तेजी के साथ 90.1750 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। .

see more..

शिवराज चौहान ने दिल्ली में वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात

12 Jan 2026 | 8:03 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और आगामी केंद्रीय बजट को लेकर कृषि एवं ग्रामीण विकास के संबंध में विस्तृत सुझाव प्रस्तुत किये।.

see more..

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की बच्चों के भविष्य पर केंद्रित पालिसी

12 Jan 2026 | 7:59 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने नया बीमा प्रॉडक्ट 'आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360' पेश करने की सोमवार को घोषणा की जो बच्चों की भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार किया गया है।.

see more..

एचसीएल टेक्नोलॉजीज का तिमाही मुनाफा 4.5 प्रतिशत बढ़ा

12 Jan 2026 | 7:33 PM

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 4.5 प्रतिशत बढ़कर 4,795 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।.

see more..