Saturday, Sep 5 2026 | Time 11:17 Hrs(IST)
बिजनेस


शेयर बाजारों में निवेशकों के डूबे 4.45 लाख करोड़ रुपये

मुंबई, 09 जनवरी (वार्ता) वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच चौतरफा बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और निवेशकों को 4.45 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
बीएसई का सेंसेक्स आज 605 अंक (0.72 प्रतिशत) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 194 अंक (0.75 प्रतिशत) लुढ़क गया। इससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विभिन्न शेयर बाजारों में कारोबार करने वाली कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 4,44,832 करोड़ रुपये घटकर 4,68,50,471 करोड़ रुपये रह गया। यह 18 दिसंबर 2025 के बाद का निचला स्तर है। इससे पहले गुरुवार को कारोबार की समाप्ति पर कुल बाजार पूंजीकरण 4,72,95,304 करोड़ रुपये था।
बीएसई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकेले शीर्ष 10 कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 57,312 करोड़ रुपये घटा है। उल्लेखनीय है कि कुल बाजार पूंजीकरण में शीर्ष 10 कंपनियों का योगदान 20 प्रतिशत से अधिक है।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

एम्वे का आयुर्वेदिक उत्पादों का कारोबार 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य

04 Sep 2026 | 9:00 PM

नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) एम्वे इंडिया ने देश के बाजारों में जड़ी बूटी व वनस्पतियों पर आधारित उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते रुझान को ध्यान में रखते हुए ' न्यूट्रिलाइट आयुर्वेद' के साथ आयुर्वेदिक उत्पादों के बाजार में रणनीतिक कदम की घोषणा करते हुए दो साल के अंदर अपने इस कारोबार को 100 करोड़ रुपये के स्तर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। .

see more..

भारत के साथ व्यापार समझौते को यूरोपीय संघ में अभूतपूर्व समर्थन, ईयू के सभी देश इसे शीघ्र प्रभावी करने के इच्छुक: गोयल

04 Sep 2026 | 8:46 PM

मुंबई, 4 अगस्त (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ईयू के सभी देशों का अभूतपूर्व समर्थन है और वे इसे जल्द से जल्द औपचारिक रूप से लागू करने के इच्छुक हैं। .

see more..

कच्चे तेल में नरमी से रुपया मजबूत

04 Sep 2026 | 7:46 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) कच्चे तेल में नरमी से शुक्रवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आठ पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.43 रुपये का बोला गया। .

see more..

गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन से 1.5 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है निर्यात: एसोचैम

04 Sep 2026 | 7:27 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन, पर्याप्त घरेलू भंडार और निर्यात के धीरे-धीरे फिर से खुलने से भारत के पास 1.5 अरब डॉलर के गेहूं निर्यात का मौका है। .

see more..

चीनी के भाव फिर बढ़े, चावल नरम, गेहूं मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

04 Sep 2026 | 7:01 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चीनी में एक बार फिर तेजी देखी गयी। चीनी के साथ गेहूं का भाव भी चढ़ गया। वहीं, चावल में गिरावट और दालों तथा खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..