Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:28 Hrs(IST)
बिजनेस


निप्पॉन पेंट इंडिया ने तैयार की भारतीय बाजार के लिए व्यापक रणनीतिक योजना

चेन्नई, 09 जनवरी (वार्ता) निप्पॉन पेंट इंडिया ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर शरद मल्होत्रा के नेतृत्व में भारत-केंद्रित विस्तार की रणनीति की घोषणा की है जिसमें कंपनी पोर्टफोलियो बढ़ाने और कारोबार में वृद्धि के लिए अधिग्रहण के अवसरों को भी तलाशेगी।
जापान के निप्पॉन पेंट होल्डिंग की सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी निप्सिया की भारतीय अनुषंगी निप्पॉन पेंट इंडिया ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि वह भारत में अपने सात विनिर्माण संयंत्रों, जापान में विकसित गहरी तकनीकी विशेषज्ञता और एक मजबूत 'मेक इन इंडिया' आधार के साथ भारत में अपने कारोबार के लिए आत्मनिर्भर प्लेटफॉर्म बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है। कंपनी इसके लिए विनिर्माण उत्कृष्टता, गुणवत्ता और स्थानीय बाजार प्रासंगिकता पर पर फोकस कर रही है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह अपने पारंपरिक रूप से मजबूत देश के दक्षिणी बाजारों से आगे विस्तार के लिए निवेश बढ़ाएगी तथा बड़ी संभावना वाले शहरों और अर्ध-शहरी केंद्रों में पैठ बढ़ायेगी। निप्पॉन पेंट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर शरद मल्होत्रा ने कहा, "भारत निप्पॉन पेंट के लिए एक प्राथमिक और दीर्घकालिक बाजार है, और हमारा फोकस विनिर्माण में मजबूती , स्थानीय प्रासंगिकता , वृद्धि के लिए भारत-प्रथम की रणनीति बनाने पर है। मेरा दायित्व एक आकर्षक, भारत-विशिष्ट विकास मॉडल तैयार करना है, जो वैश्विक मानकों के अनुरूप हो और स्थानीय बाजार की वास्तविकताओं का समाधान करे।"
निप्पॉन पेंट इंडिया के डेकोरेटिव बिज़नेस के प्रेसिडेंट मार्क टाइटस ने कहा, "भारत निप्पॉन पेंट के डेकोरेटिव बिज़नेस के लिए एक महत्वपूर्ण दीर्घकालिक अवसर प्रस्तुत करता है। प्रीमियमाइज़ेशन, ब्रांड निर्माण और मजबूत चैनल एवं इन्फ्लुएंसर साझेदारियों के कारण हमें विकास की बड़ी संभावनाएं दिखाई देती हैं। हम विभिन्न क्षेत्रों में अपने डीलर और वितरण नेटवर्क का विस्तार तथा, सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करते हुए भारत में मजबूत ब्रांड बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
मनोहर, उप्रेती
वार्ता
More News

रिजर्व बैंक ने खरीदी 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां

12 Jan 2026 | 9:19 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक ने सोमवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदीं।.

see more..

रुपये में मामूली तेजी

12 Jan 2026 | 9:11 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 0.50 पैसे की मामूली तेजी के साथ 90.1750 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। .

see more..

शिवराज चौहान ने दिल्ली में वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात

12 Jan 2026 | 8:03 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और आगामी केंद्रीय बजट को लेकर कृषि एवं ग्रामीण विकास के संबंध में विस्तृत सुझाव प्रस्तुत किये।.

see more..

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की बच्चों के भविष्य पर केंद्रित पालिसी

12 Jan 2026 | 7:59 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने नया बीमा प्रॉडक्ट 'आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360' पेश करने की सोमवार को घोषणा की जो बच्चों की भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार किया गया है।.

see more..

एचसीएल टेक्नोलॉजीज का तिमाही मुनाफा 4.5 प्रतिशत बढ़ा

12 Jan 2026 | 7:33 PM

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 4.5 प्रतिशत बढ़कर 4,795 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।.

see more..