Wednesday, Sep 9 2026 | Time 05:41 Hrs(IST)
बिजनेस


सीतारमण ने राज्यों , केंद्र शासित प्रदेशों के साथ राजधानी में किया बजट-पूर्व विचार-विमर्श

नई दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी बजट की तैयारियों के सिलसिले में राज्यों और विधायिका वाले केंद्र शासित प्रदेशों के साथ शनिवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक की और उनकी वित्तीय प्राथमिकताओं, विकास संबंधी आवश्यकताओं को सुना।
वित्त मंत्री ने उनसे 2026-27 के बजट को लेकर उनके सुझाव प्राप्त किये।
बैठक में मणिपुर के राज्यपाल, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और सिक्किम के मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री तथा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल थे। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी, मंत्रालय के आर्थिक कार्य, व्यय और राजस्व विभागों के सचिव और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्रीमती सीतारमण ने देश के विकास में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि केंद्र जमीनी स्तर की प्राथमिकताओं को प्रतिबिंबित करने वाले बजट के निर्माण में राज्य सरकारों के "रचनात्मक और व्यावहारिक सुझावों" को महत्व देता है।
सूत्रों के अनुसार कई राज्यों ने पूंजीगत व्यय के लिए बढ़े हुए समर्थन, उधारी सीमा में लचीलापन, और सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के लिए अधिक आवंटन जैसे मुद्दे उठाए।
वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण वर्ष 2026-27 का बजट 1 फरवरी (रविवार) को संसद में पेश करेंगी। यह उनका लगातार आठवां बजट होगा।
मनोहर, मधुकांत
वार्ता
More News

जियो-बीपी और डीआरआईवीएन मिलकर देश भर में वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाएंगे चार्जिंग नेटवर्क

08 Sep 2026 | 8:43 PM

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए चार्जिंग सेवा और समाधान देने वाली प्रमुख कंपनी जियो-बीपी ने डीआरआईवीएन के साथ मिलकर देश भर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।.

see more..

दक्षिण कोरिया के इंचियोन हवाई अड्डे पर बनेगा स्टार अलायंस का लाउंज

08 Sep 2026 | 8:26 PM

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट कॉर्पोरेशन (आईआईएसी) और विमान सेवा कंपनियों के सबसे बड़े वैश्विक संगठन स्टार अलायंस ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल स्थित इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे टर्मिनल-1 पर स्टार अलायंस लाउंज बनाने के लिए मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।.

see more..

कच्चे तेल में तेजी से रुपया 18 पैसे टूटा

08 Sep 2026 | 7:39 PM

मुंबई, 08 सितंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपया 18 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.74 रुपये का बोला गया। .

see more..

दिल्ली मास्टर प्लान-2047 रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए निवेश के अवसरों का स्पष्ट खाका प्रस्तुत करती है: डी. थारा

08 Sep 2026 | 7:38 PM

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय आवास एवं नगर विकास सचिव डी थारा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली मास्टर प्लान 2047 स्पष्ट प्रावधानों और दिशानिर्देशों वाला एक ऐसा दस्तावेज है जो रियल एस्टेट क्षेत्र को स्पष्ट संकेत देता है कि दिल्ली प्रदेश में कहां और किस प्रकार निवेश किया जा सकता है। .

see more..

चीनी, चावल नरम, गेहूं मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

08 Sep 2026 | 7:20 PM

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चीनी का भाव टूट गया। चीनी के साथ चावल में भी नरमी रही। वहीं, गेहूं की कीमत बढ़ गयी जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..