Saturday, Feb 7 2026 | Time 15:27 Hrs(IST)
बिजनेस


सरकारी लेन-देन की सुविधा वाले बैंक 31 मार्च को खुले रहेंगे

मुंबई, 04 फरवरी (वार्ता) सरकारी लेन-देन की सुविधा वाले सभी बैंक 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर खुले रहेंगे।
रिजर्व बैंक ने बुधवार को बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से अनुरोध किया गया था ताकि वित्त वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन 31 मार्च को बैंक खुले रखकर प्राप्ति और भुगतान संबंधी सभी लेन-देन को उसी दिन अंजाम दिया जा सके।
केंद्रीय बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों को इसके बारे में सूचना का ज्यादा से ज्यादा प्रसार करने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि 31 मार्च को महावीर जयंती है। उस दिन कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश है।
दरअसर मार्च में 11 ऐसे दिन हैं जब किसी न किसी राज्य में बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, हालांकि किसी भी एक राज्य में पांच दिन से ज्यादा का सार्वजनिक अवकाश नहीं है।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते से प्रतिस्पर्धी होगा निर्यात, प्रौद्योगिकी तक बढ़ेगी पहुंच: फिक्की

07 Feb 2026 | 2:04 PM

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को महत्वपूर्ण बताते हुए उद्योग मंडल फिक्की ने कहा है कि इससे भारतीय निर्यात अमेरिका में प्रतिस्पर्धी बनेगा और भारतीय उद्यमों की प्रौद्योगिकी तक पहुंच हासिल होगी। .

see more..

रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा वृद्धि में सहायक: बैंक

06 Feb 2026 | 8:34 PM

नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) बैंकों ने रिजर्व बैंक की शुक्रवार को घोषित नीतिगत समीक्षा में नीतिगत ब्याज दरों को पहले के स्तर पर बनाये रखने और नीतिगत रुख को तटस्थ रखने के फैसले को अनुमान के अनुसार बताया है और तरलता के स्तर को पर्याप्त रखने के गवर्नर के बयान को वृद्धि के लिए सहायक बताया है।.

see more..

रुपया 31 पैसे टूटा

06 Feb 2026 | 7:50 PM

मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 31 पैसे टूटकर 90.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। .

see more..

उद्योग जगत ने आरबीआई के बयान में एमएसएमई, रियल एस्टेट क्षेत्र को प्रोत्साहन की तारीफ की

06 Feb 2026 | 7:37 PM

नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) उद्योग जगत ने रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद जारी बयानों में रेपो दर को स्थिर रखने को समयानुकूल बताया और एमएसएमई तथा रियल एस्टेट क्षेत्र को प्रोत्साहन के लिए किये गये उपायों की तारीफ की।.

see more..