Tuesday, Apr 14 2026 | Time 12:07 Hrs(IST)
बिजनेस


चालू वित्त वर्ष में केंद्र का राजकोषीय घाटा जनवरी तक लक्ष्य के 63 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) केंद्र सरकार का रोजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 10 महीने में जनवरी 2026 तक संशोधित अनुमान के 62.97 प्रतिशत पर रहा।
वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक केंद्र सरकार की कुल राजस्व प्राप्ति 27,08,654 करोड़ रुपये रही, जो संशोधित अनुमान का 79.5 प्रतिशत है। इस दौरान कुल व्यय 36,90,061 करोड़ रुपये रहा जो संशोधित अनुमान का 74.3 प्रतिशत है।
इस प्रकार, राजकोषीय घाटा 8,55,842 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। यह संशोधित अनुमान का 62.97 प्रतिशत है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में 15,68,936 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान व्यक्त किया था जिसे बाद में संशोधित कर 15,58,492 करोड़ रुपये किया गया है।
कुल प्राप्तियों में 20,94,218 करोड़ रुपये का कर राजस्व, 5,57,307 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 57,129 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं।
इस अवधि के दौरान केंद्र द्वारा राज्य सरकारों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के तौर पर 11,39,767 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इस अवधि की तुलना में 65,588 करोड़ रुपये अधिक है।
कुल व्यय में 28,47,780 करोड़ रुपये राजस्व मद पर और 8,42,281 करोड़ रुपये पूंजी मद पर खर्च किये गये हैं। कुल राजस्व व्यय में 9,88,302 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के मद में और 3,54,861 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडियों के मद में खर्च हुए।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

स्टार्टअप इकाइयों की मदद के लिए 10,000 करोड़ रुपये के उद्यम पूंजी कोष की अधिसूचना जारी

13 Apr 2026 | 7:41 PM

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) केन्द्र सरकार ने स्टार्टअप इकाइयों के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त करने .

see more..

कच्चा तेल फिर 100 डॉलर के पार

13 Apr 2026 | 7:30 PM

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सात प्रतिशत से अधिक चढ़कर सोमवार को 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। .

see more..

रुपया 52 पैसे टूटा

13 Apr 2026 | 7:17 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 52 पैसे लुढ़ककर 93.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। .

see more..

पश्चिम एशिया संकट के चलते एशिया की आर्थिक वृद्धि 5.1 प्रतिशत तक सीमित रह सकती है: एडीबी

13 Apr 2026 | 7:12 PM

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल ( वार्ता) पश्चिम एशिया में युद्बध और बढ़ते तनाव के बीच, एशियाई विकास बैंक ( एडीबी ने एक रिपोर्ट में समग्र एशिया के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने और इसके इस वर्ष 5.1 प्रतिशत तक सीमित रहने का अनुमान लगाया है।.

see more..

चावल, गेहूं के भाव बढ़े, चीनी नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

13 Apr 2026 | 7:00 PM

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं और चीनी में भी तेजी देखी गयी। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..