Tuesday, Apr 14 2026 | Time 10:53 Hrs(IST)
बिजनेस


वित्त वर्ष 2026-27 में सात से 7.4 प्रतिशत के बीच रहेगी जीडीपी वृद्धि दर: नागेश्वरन

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है और अगले वित्त वर्ष (2026-27) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सात से 7.4 प्रतिशत के बीच वृद्धि की संभावना है।
श्री नागेश्वरन ने आधार वर्ष 2022-23 पर आधारित नयी सीरीज के जीडीपी के पहले आंकड़ों के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रबी फसलों की अच्छी बुवाई हुई है, देश में अनाज का पर्याप्त भंडार है और वैश्विक स्तर पर कॅमोडिटी के मूल्यों में नरमी है। कुल मिलाकर आपूर्ति पक्ष की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं जिससे मुद्रास्फीति में नरमी आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि पूंजीगत निवेश से समझौता किये बिना सरकार ने वित्तीय अनुशासन बनाये रखा है। संशोधित अनुमानों के अनुसार, नयी सीरीज के जीडीपी की तुलना में राजकोषीय घाटे के 4.5 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है।
अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों के साथ व्यापार समझौतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनसे नीतिगत स्थिरता बनी है। इन सभी कारकों के मद्देनजर नयी सीरीज में अगले वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान आर्थिक सर्वेक्षण में जारी आंकड़ों की तुलना में बढ़ाकर सात से 7.4 प्रतिशत के बीच कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि संसद में 29 जनवरी को पेश आर्थिक सर्वेक्षण में अगले वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.8 से 7.2 प्रतिशत के बीच रखा गया था।
मनोहर, अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

स्टार्टअप इकाइयों की मदद के लिए 10,000 करोड़ रुपये के उद्यम पूंजी कोष की अधिसूचना जारी

13 Apr 2026 | 7:41 PM

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) केन्द्र सरकार ने स्टार्टअप इकाइयों के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त करने .

see more..

कच्चा तेल फिर 100 डॉलर के पार

13 Apr 2026 | 7:30 PM

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सात प्रतिशत से अधिक चढ़कर सोमवार को 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। .

see more..

रुपया 52 पैसे टूटा

13 Apr 2026 | 7:17 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 52 पैसे लुढ़ककर 93.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। .

see more..

पश्चिम एशिया संकट के चलते एशिया की आर्थिक वृद्धि 5.1 प्रतिशत तक सीमित रह सकती है: एडीबी

13 Apr 2026 | 7:12 PM

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल ( वार्ता) पश्चिम एशिया में युद्बध और बढ़ते तनाव के बीच, एशियाई विकास बैंक ( एडीबी ने एक रिपोर्ट में समग्र एशिया के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने और इसके इस वर्ष 5.1 प्रतिशत तक सीमित रहने का अनुमान लगाया है।.

see more..

चावल, गेहूं के भाव बढ़े, चीनी नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

13 Apr 2026 | 7:00 PM

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं और चीनी में भी तेजी देखी गयी। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..