Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:58 Hrs(IST)
बिजनेस


अकासा का ट्रेवलपोर्ट से करार, वैश्विक एजेंटों तक बढ़ेगी पहुंच

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा ने भारत और दूसरे देशों के ट्रेवल एजेंटों तक पहुंच बढ़ाने के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी ट्रेवलपोर्ट के साथ करार किया है।
अकासा ने शुक्रवार को बताया कि दोनों कंपनियों ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 26 फरवरी को यह समझौता किया। इसके तहत ट्रेवलपोर्ट के एजेंटों के वैश्विक नेटवर्क के माध्यम से अकासा की उड़ानें, ऑफर और सेवाएं वैश्विक ग्राहकों तक पहुंच सकेंगी। इससे एयरलाइन की पहुंच बढ़ेगी।
अकासा के उपाध्यक्ष (वाणिज्यिक एवं बिक्री) सागर नाइक ने कहा कि एयरलाइन के विकास और विस्तार की योजनाओं के लिए हमारे पहले वैश्विक ट्रेवल रिटेलिंग प्लेटफॉर्म का चयन महत्वपूर्ण था। एजेंटों पर ट्रेवलपोर्ट का फोकस उद्योग में अग्रणी सर्च की गति और ग्राहक सेवा एवं संतुष्टि में उसके इतिहास को देखते हुए यह चयन किया गया है।
ट्रेवलपोर्ट प्लस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले एजेंटों को अब अकासा का भी कंटेंट मिलेगा।
ट्रेवलपोर्ट में एयर पार्टनर्स के वैश्विक प्रमुख डेमियन हिकी ने कहा कि ट्रेवलपोर्ट प्लस इस उद्योग में अकेला ऐसा आधुनिक रिटेलिंग प्लेटफॉर्म है जिसे एजेंटों के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा, "हमारी समझ से हमारी प्रौद्योगिकी और ग्राहक सेवा इस दशक के अंत तक दुनिया की शीर्ष 30 विमान सेवा कंपनियों की सूची में शामिल होने के अकासा के लक्ष्य को मजबूत करेगा।"
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

फ्लैश फ्लैश

15 Apr 2026 | 9:21 AM

बढ़त में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,300 अंक से अधिक उछला
अजीत.अभय
वार्ता.

see more..

अडानी एनर्जी ने मुंबई के लिए चालू की 1000 मेगावाट क्षमता की अत्याधुनिक ट्रांसमिशन लाइन

14 Apr 2026 | 9:07 PM

मंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) मुंबई महानगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लि की सहायक कंपनी, अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई इंफ्रास्ट्रक्चर लि ने कुडस और आरे के बीच 1,000 मेगावाट (एमडब्ल्यू) का हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) ट्रांसमिशन लिंक शुरू कर दिया है। .

see more..

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।.

see more..

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:08 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। .

see more..

फिक्सिट ने व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन की लग्जरी रियल एस्टेट सेल्स में एआई-आधारित सिस्टम किया लागू

14 Apr 2026 | 7:09 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) उच्च मूल्य वाले रियल एस्टेट की बिक्री के एआई के इस्तेमाल की पुष्टि करते हुए गुरुग्राम की एक ब्रांडेड लग्जरी आवासीय परियोजना में फिक्सिट के एआई आधारित सिस्टम को लागू किया गया है।.

see more..