Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:48 Hrs(IST)
बिजनेस


चावल, दालों में तेजी, गेहूं नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव चढ़ गया। दालों में भी तेजी रही। गेहूं में नरमी देखी गयी जबकि चीनी की कीमत लगभग अपरिवर्तित रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 22 रुपये बढ़कर 3,867 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गेहूं नौ रुपये सस्ता हुआ और 2,771 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत तीन रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गयी।
दाल-दलहनों में तेजी रही। मूंग दाल की औसत कीमत 18 रुपये और तुअर दाल की 16 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। उड़द दाल 15 रुपये और चना दाल 11 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल के दाम कमोबेश स्थिर रहे।
अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमति बनने के बाद विदेशों में खाद्य तेलों में तीन प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट देखी गयी। मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 179 रिंगिट गिरकर 4,586 रिंगिट प्रति टन पर रहा। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 3.65 प्रतिशत फिसलकर 66.87 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसत कीमत 66 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंगफली तेल और वनस्पति
के भाव 33-33 रुपये बढ़े। सूरजमुखी तेल 25 रुपये महंगा हुआ। पाम ऑयल 13 रुपये और सोया तेल छह रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 12 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी गत दिवस के स्तर पर टिकी रही।
अजीत जितेन्द्र
जारी वार्ता
More News

अडानी एनर्जी ने मुंबई के लिए चालू की 1000 मेगावाट क्षमता की अत्याधुनिक ट्रांसमिशन लाइन

14 Apr 2026 | 9:07 PM

मंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) मुंबई महानगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लि की सहायक कंपनी, अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई इंफ्रास्ट्रक्चर लि ने कुडस और आरे के बीच 1,000 मेगावाट (एमडब्ल्यू) का हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) ट्रांसमिशन लिंक शुरू कर दिया है। .

see more..

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।.

see more..

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:08 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। .

see more..

फिक्सिट ने व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन की लग्जरी रियल एस्टेट सेल्स में एआई-आधारित सिस्टम किया लागू

14 Apr 2026 | 7:09 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) उच्च मूल्य वाले रियल एस्टेट की बिक्री के एआई के इस्तेमाल की पुष्टि करते हुए गुरुग्राम की एक ब्रांडेड लग्जरी आवासीय परियोजना में फिक्सिट के एआई आधारित सिस्टम को लागू किया गया है।.

see more..

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

14 Apr 2026 | 6:48 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार गया। .

see more..