Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:32 Hrs(IST)
बिजनेस


जे पी मॉर्गन ने वेदांता के शेयरों की भावना को बेहतर बताया, एल्यूमिनियम व्यवसाय में मजबूती की उम्मीद जतायी

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने पश्चिम एशिया संकट के चलते संरचनात्मक रूप से सख्त होते जा रहे एल्यूमिनियम बाजार और मध्यम अवधि में मूल्य का परिदृश्य अनुकूल होने की संभावनाओं का हवाला देते हुए वेदांता लिमिटेड की रेटिंग को उन्नत कर 'न्यूट्रल' (तटस्थ) से बढ़ाकर
'ओवरवेट' (क्रय) की श्रेणी में रखा है।
जे पी मॉर्गन ने वेदांता के लिए अपना लक्ष्य मूल्य को भी बढ़ दिया है, जिससे इस शेयर में इसके वर्तमान स्तरों से उल्लेखनीय बढ़त की संभावना दिखती है। फर्म की एक रपट के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी राजनीतिक तनाव के कारण अल तवीलाह और अल्बा सहित प्रमुख एल्यूमिनियम स्मेल्टर कंपनियों के उत्पादन में बाधाएं उत्पन्न हुई हैं। इन व्यवधानों को सामान्य होने में 9–12 महीने लग सकते हैं, विशेष रूप से यदि बुनियादी ढांचे
को नुकसान पहुंचा हो, जिससे चीन के बाहर एल्यूमिनियम आपूर्ति में कमी आ सकती है। इसके परिणामस्वरूप, जेपी मॉर्गन को उम्मीद है कि एल्यूमिनियम की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहेंगी, जिससे कमोडिटी चक्र में निरंतर तेजी बनी रह सकती है।
जेपी मॉर्गन ने वेदांता के संदर्भ में कहा है कि कंपनी का शेयर परिचालन लाभ (एबिडटा) के चार गुना से कम
पर कारोबार कर रहा है और चालू वित्त वर्ष में इसके एबिडटा में में 49 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है, जो एल्यूमिनियम, जिंक और सिल्वर की ऊंची कीमतों से प्रेरित होगी।
इस बीच, वेदांता के प्रमुख अनिल अग्रवाल ने लौह अयस्क कारोबार की संभावनाओं के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि देश में 2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन क्षमता का लक्ष्य हासिल करने के लिए लगभग 80 करोड़ टन लौह अयस्क की आवश्यकता होगी, जिसके लिए घरेलू उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि जरूरी है। यह वृद्धि ऐसे बड़े और एकीकृत खनन खिलाड़ियों के समर्थन से संभव होगी, जो वैश्विक स्तर पर संचालन करने में सक्षम हों।
उन्होंने कहा, “ अगर हम इसी तरह चलते रहे तो हमें अपनी ज़रूरत का 75 प्रतिशत लौह अयस्क विदेशों से आयात करना पड़ेगा।' वेदांता प्रमुख ने किया कि इस समय वैले, बीएचपी, रियो टिंटो और फोर्टेस्क्यू जैसी सिर्फ 4 या 5 बड़ी कंपनियां हैं जो पूरी दुनिया का 70 - 80 प्रतिशत लौह अयस्क पैदा करती हैं। ”
श्री अग्रवाल का कहना है कि भारत के पास भी इसके अलावा कोई मार्ग नहीं है कि देश में 3-4 ऐसी बड़ी कंपनियाँ जिनमें से प्रत्येक में 20 से 30 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन करने की क्षमता हो। उन्होंने कहा कि इसमें अवसंरचना सुविधाओं के विकास पर अनुमानित 20-25 अरब डालर या उससे भी ज़्यादा के निवेश की जरूरत होगी।
मनोहर.श्रवण
वार्ता
More News

अडानी एनर्जी ने मुंबई के लिए चालू की 1000 मेगावाट क्षमता की अत्याधुनिक ट्रांसमिशन लाइन

14 Apr 2026 | 9:07 PM

मंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) मुंबई महानगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लि की सहायक कंपनी, अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई इंफ्रास्ट्रक्चर लि ने कुडस और आरे के बीच 1,000 मेगावाट (एमडब्ल्यू) का हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) ट्रांसमिशन लिंक शुरू कर दिया है। .

see more..

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।.

see more..

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:08 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। .

see more..

फिक्सिट ने व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन की लग्जरी रियल एस्टेट सेल्स में एआई-आधारित सिस्टम किया लागू

14 Apr 2026 | 7:09 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) उच्च मूल्य वाले रियल एस्टेट की बिक्री के एआई के इस्तेमाल की पुष्टि करते हुए गुरुग्राम की एक ब्रांडेड लग्जरी आवासीय परियोजना में फिक्सिट के एआई आधारित सिस्टम को लागू किया गया है।.

see more..

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

14 Apr 2026 | 6:48 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार गया। .

see more..