Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:30 Hrs(IST)
बिजनेस


वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रिजर्व बैंके के नीतिगत फैसले समझदारी भरे: एसबीआई प्रमुख

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन चाल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने नीतिगत ब्याज दरों को उनके वर्तमान स्तर पर स्थिर रखने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति के बुधवार के निर्णय को वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एक समझदारी भरा फैसला बताते हुए कहा कि यह बाजार के अनुमानों के अनुरूप है।
श्री सेट्टी ने आरबीआई के नीतिगत निर्णय पर टिप्पणी में कहा, "लगातार बनी हुई वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच, नीतिगत दरों में यथास्थिति बनाए रखने का फ़ैसला एक समझदारी भरा और सोच-समझकर उठाया गया कदम है, जो बाज़ार की उम्मीदों के अनुरूप है।"आईबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने अपनी नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत के स्तर पर बनाये रखा है।
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026- 27 के लिए वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है और महंगाई दर के तय सीमा के भीतर रहने की उम्मीद है, ऐसे में आरबीआई की इस नीति में स्थिरता पर बल है, साथ ही इसमें नीतिगत उपायों के (बाजार में प्रभावी ) संचार और नियामकीय सुधारों को मुख्य औजार के रूप में प्रयोग किया गया है। एसबीआई प्रमुख ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि बैंकों को (खास कर सरकारी प्रतिभूतिभूतियों में निवेश पर लाभ में उतार-चढ़ाव संबंधी आरक्षित कोष' (आईएफआर) की ज़रूरत को खत्म करने और सीआरएआर ( जोखिम भारित संम्पत्तियों के लिए पूंजी के प्रावधान का अनुपात) की गणना के नियमों को आसान बनाने जैसे उपायों से बैंकों की पूंजी स्थिति और मज़बूत होगी, और इससे लगातार आधार पर ऋण वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि व्यापार में लेनदारी की रसीदों पर डिस्काउंट आधारित उधार की प्रणाली (टीआरईडीएस) के प्लेटफ़ॉर्म पर एमएसएमई इकाइयों के पंजीकरण को आसान बनाने और 'टर्म मनी मार्केट' में भागीदारी बढ़ाने जैसी पहलें, 'व्यापार करने में आसानी' को बेहतर बनाने और तरलता को बढ़ाने के प्रति मज़बूत प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इसके अलावा आरबीआई का नियामक दिशानिर्देशों को सरल बनाने का कदम बैंकों के बोर्ड को रणनीतिक प्राथमिकताओं पर ज़्यादा बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाएगा, जिससे उनकी जोखिम प्रबंधन और शासन क्षमताओं को और मज़बूती मिलेगी।"
मनोहर जितेन्द्र
वार्ता
More News

अडानी एनर्जी ने मुंबई के लिए चालू की 1000 मेगावाट क्षमता की अत्याधुनिक ट्रांसमिशन लाइन

14 Apr 2026 | 9:07 PM

मंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) मुंबई महानगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लि की सहायक कंपनी, अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई इंफ्रास्ट्रक्चर लि ने कुडस और आरे के बीच 1,000 मेगावाट (एमडब्ल्यू) का हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) ट्रांसमिशन लिंक शुरू कर दिया है। .

see more..

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।.

see more..

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:08 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। .

see more..

फिक्सिट ने व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन की लग्जरी रियल एस्टेट सेल्स में एआई-आधारित सिस्टम किया लागू

14 Apr 2026 | 7:09 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) उच्च मूल्य वाले रियल एस्टेट की बिक्री के एआई के इस्तेमाल की पुष्टि करते हुए गुरुग्राम की एक ब्रांडेड लग्जरी आवासीय परियोजना में फिक्सिट के एआई आधारित सिस्टम को लागू किया गया है।.

see more..

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

14 Apr 2026 | 6:48 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार गया। .

see more..