Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:58 Hrs(IST)
बिजनेस


परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में फ्रांसीसी कंपनी के साथ सहयोग की संभावना तलाशेगी एनटीपीसी

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) सरकारी क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने देश में यूरोपीय प्रसराइज्ड रिऐक्टर (ईपीआर) प्रौद्याेगिकी पर आधारित नए परमाणु ऊर्जा संयंत्राें को विकसित करने में सहयोग की संभावनाओं को तलाशने के लिए फ्रांसीसी कंपनी इलेक्ट्रसिटी डी फ्रांस (ईडीएफ) के साथ एक प्रारंभिक समझौता किया है।
कंपनी ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने यह कदम केंद्र सरकार के कई संबंधित मंत्रालयों और विभागों से मिली मंज़ूरी के बाद उठाया गया है। करार पर एनटीपीसी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (न्यूक्लियर सेल) अरनादा प्रसाद सामल और ईडीएफ की ओर से उसके परमाणु ऊर्जा संबंधी अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के विकास से जुड़े वरिष्ठ उपाध्यक्षृ वाकिसासी रमानी ने हस्ताक्षर किए।
सहमति के इस ज्ञापन के अंतर्गत दोनों कंपनियों के लिए सहयोग की संभावनाओं और तरीकों का संयुक्त रूप से आकलन करने के लिए एक रूपरेखा तैयार की गयी है। इसमें फ्रांसीसी कंपनी की ईपीआर (यूरोपीय दाबयुक्त परमाणु भठ्ठी ) तकनीक को समझना और भारतीय ज़रूरतों के हिसाब से उसकी उपयुक्तता की जांच करना; बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट्स लगाने के लिए स्थानीयकरण को अधिकतम करने के अवसरों को तलाशना; आर्थिक और टैरिफ से जुड़े पहलुओं की जांच करना; प्रशिक्षण कार्यक्रमों के ज़रिए मानव संसाधन क्षमताओं को विकसित करना; संभावित प्रोजेक्ट स्थलों का मूल्यांकन करना; और आपसी सहमति के अनुसार तकनीकी सहायता प्रदान करना शामिल है।
देश की प्रमुख विद्युत उत्पादक एनटीपीसी ताप ऊर्जा के अलावा अब गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोतों से विद्युत उत्पादन की परियोजनाओं का भी विकास कर रही है। वर्तमान में 89,000 मेगावाट से अधिक की स्थापित क्षमता का संचालन कर रही है, जबकि 32000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता पर काम चल रहा है। कंपनी ने 2032 तक अपनी कुल क्षमता को 1,49,000 मेगावट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 60,000 मेगावट क्षमता नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त करने की योजना है।
मनोहर अशोक
वार्ता
More News

एम्वे का आयुर्वेदिक उत्पादों का कारोबार 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य

04 Sep 2026 | 9:00 PM

नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) एम्वे इंडिया ने देश के बाजारों में जड़ी बूटी व वनस्पतियों पर आधारित उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते रुझान को ध्यान में रखते हुए ' न्यूट्रिलाइट आयुर्वेद' के साथ आयुर्वेदिक उत्पादों के बाजार में रणनीतिक कदम की घोषणा करते हुए दो साल के अंदर अपने इस कारोबार को 100 करोड़ रुपये के स्तर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। .

see more..

भारत के साथ व्यापार समझौते को यूरोपीय संघ में अभूतपूर्व समर्थन, ईयू के सभी देश इसे शीघ्र प्रभावी करने के इच्छुक: गोयल

04 Sep 2026 | 8:46 PM

मुंबई, 4 अगस्त (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ईयू के सभी देशों का अभूतपूर्व समर्थन है और वे इसे जल्द से जल्द औपचारिक रूप से लागू करने के इच्छुक हैं। .

see more..

कच्चे तेल में नरमी से रुपया मजबूत

04 Sep 2026 | 7:46 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) कच्चे तेल में नरमी से शुक्रवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आठ पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.43 रुपये का बोला गया। .

see more..

गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन से 1.5 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है निर्यात: एसोचैम

04 Sep 2026 | 7:27 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन, पर्याप्त घरेलू भंडार और निर्यात के धीरे-धीरे फिर से खुलने से भारत के पास 1.5 अरब डॉलर के गेहूं निर्यात का मौका है। .

see more..

चीनी के भाव फिर बढ़े, चावल नरम, गेहूं मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

04 Sep 2026 | 7:01 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चीनी में एक बार फिर तेजी देखी गयी। चीनी के साथ गेहूं का भाव भी चढ़ गया। वहीं, चावल में गिरावट और दालों तथा खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..