Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:58 Hrs(IST)
बिजनेस


भारत स्टील सम्मेलन पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर स्थगित

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया में जारी संकट सहित वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के कारण हितधारकों को हो रही असुविधा और कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए राजधानी में इसी माह होने वाले भारत स्टील 2026 सम्मेलन एवं प्रदर्शनी को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
इस्पात मंत्रालय ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय इस्पात क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों के व्यापक हित में लिया गया है। कार्यक्रम की संशोधित तिथियों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।
भारत स्टील 2026 का आयोजन इसी माह 16–17 तारीख को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में तय किया गया था। इस्पात मंत्रालय ने इस कार्यक्रम के प्रति सभी हितधारकों द्वारा प्रदर्शित समर्थन, सहयोग एवं रुचि की सराहना की है। इस आयोजन का उद्देश्य इस्पात क्षेत्र के सभी हितधारकों को एक साथ, एक जगह एक मंच पर लाकर क्षेत्र के विकास की भविष्य की दिशा तय करना था।
मनोहर , जांगिड़
वार्ता
More News

फ्लैश फ्लैश

15 Apr 2026 | 9:21 AM

बढ़त में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,300 अंक से अधिक उछला
अजीत.अभय
वार्ता.

see more..

अडानी एनर्जी ने मुंबई के लिए चालू की 1000 मेगावाट क्षमता की अत्याधुनिक ट्रांसमिशन लाइन

14 Apr 2026 | 9:07 PM

मंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) मुंबई महानगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लि की सहायक कंपनी, अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई इंफ्रास्ट्रक्चर लि ने कुडस और आरे के बीच 1,000 मेगावाट (एमडब्ल्यू) का हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) ट्रांसमिशन लिंक शुरू कर दिया है। .

see more..

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।.

see more..

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:08 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। .

see more..

फिक्सिट ने व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन की लग्जरी रियल एस्टेट सेल्स में एआई-आधारित सिस्टम किया लागू

14 Apr 2026 | 7:09 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) उच्च मूल्य वाले रियल एस्टेट की बिक्री के एआई के इस्तेमाल की पुष्टि करते हुए गुरुग्राम की एक ब्रांडेड लग्जरी आवासीय परियोजना में फिक्सिट के एआई आधारित सिस्टम को लागू किया गया है।.

see more..